#विविध

October 27, 2025

सुक्खू सरकार इस दिन आपदा पीड़ितों को देगी मुआवजा, होगा बड़ा कार्यक्रम; राहुल सहित आएंगे अन्य नेता

सीएम सुक्खू प्रदान करेंगे मंडी के दो हजार पीड़ितों को मुआवजा

शेयर करें:

CM Sukhu Natural disaster relief

मंडी। हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात के चलते भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं ने कई परिवारों की पूरी जिंदगी को तहस.नहस कर दिया। अपने घर, खेत और आजीविका को खो चुके लोग महीनों से कठिन हालात में जी रहे हैं। ऐसे में अब आपदा पीड़ितों के लिए राहत की एक उम्मीद की किरण दिखनी शुरू हुई है। हिमाचल सरकार ने प्रभावितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की तैयारी पूरी कर ली है, ताकि वे जल्द ही अपने लिए नए घर या छत बना सकें।

आपदा पीड़ितों को मुआवजा देगी सुक्खू सरकार

हिमाचल की कांग्रेस सरकार आपदा प्रभावितों को जल्द ही राहत राशि प्रदान करेगी। जिसके लिए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंडी जिले से इस राहत वितरण अभियान की शुरुआत होगी। प्रशासन की ओर से लगभग 2000 परिवारों की पहचान कर मुआवजा राशि देने की सूची तैयार कर ली है। 

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू का पकड़ा गया झूठ ! दिवाली पर ठेकेदारों को नहीं मिली पेमेंट; 10 लाख तक देने का था दावा

इस दिन होगा कार्यक्रम

राहत वितरण कार्यक्रम ऐतिहासिक पड्डल मैदान में पांच या छह नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं प्रभावितों को मुआवजा राशि प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें : अपनों का विरोध दरकिनार कर सीएम सुक्खू अब इस ऑफिस को शिमला से धर्मशाला कर रहे शिफ्ट

एक साथ मिलेगी चार लाख की राशि

प्रशासन ने बताया कि जिन परिवारों के मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं, उन्हें पहली किस्त में चार-चार लाख रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों या जमीन धंसने से प्रभावित परिवारों को भी तय मानकों के अनुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा। जिला मंडी के सराज, द्रंग, जोगेंद्रनगर, धर्मपुर, करसोग और नाचन क्षेत्रों में सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में शुरू हो रही 'बिजली मित्र' भर्ती, सुक्खू सरकार ने बढ़ा दिया मानदेय; जानें कितना मिलेगा

सूची को अंतिम रूप देने की तैयारी

मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहत वितरण प्रक्रिया में तेजी लाई गई है, ताकि प्रभावितों को सर्दियों के आगमन से पहले आर्थिक सहायता मिल सके। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को प्रभावितों की पहचान और सत्यापन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सूची को अंतिम रूप देने के बाद लाभार्थियों को सूचना दी जाएगी, ताकि वे सीधे मुख्यमंत्री से मुआवजा राशि प्राप्त कर सकें।

 

यह भी पढ़ें : Breaking : पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के ड्राइवर ने खुद को मार ली गो*ली, घर में मिली देह

सर्दी से पहले मिलेगी राहत

पिछले महीनों आई प्राकृतिक आपदा में अपने घर खेत खो चुके आपदा प्रभावित लोग तंबुओं में रहकर अपना जीवन काट रहे हैं। आने वाले ठंडे मौसम को देखते हुए बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य की चिंता उन्हें लगातार सताती रही है। इस राहत राशि के मिलने से अब उन्हें अपने घर बनाने और जीवन को सामान्य करने की उम्मीद मिल रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख