#विविध

September 15, 2026

हिमाचल : भाइयों ने पेश की मिसाल, अपने खर्च पर खुलवाई 2 महीने से बंद सड़क- 5 पंचायतों को राहत

विद्यार्थियों के स्कूल-कॉलेज जाने में हो रही थी मुश्किल

शेयर करें:

baghair-raktal-vijay-kumar-sanjeev-kumar-reopen-road-at-private-expense-after-two-months

मंडी। बरसात के मौसम में सड़कें बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। ऐसी ही समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों को राहत पहुंचाने के लिए उपमंडल की ग्राम पंचायत बघैर रकतल के उपप्रधान विजय कुमार और उनके बड़े भाई संजीव कुमार ने जनहित में सराहनीय पहल की है

दो महीने स बंद था रास्ता

दोनों भाइयों ने अपने निजी खर्च पर JCB मशीन लगवाकर करीब दो माह से बंद पड़े चघेड़-बनगोटा से मोल्थरी चौक गलू मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवा दिया। भाइयों के इस शानदार काम की हर ओर काफी चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में महासू महाराज का शाही स्नान, गांव की बेटियों ने भेंट किया 32 तोले चांदी का छत्र

भारी मात्रा में मलबा जमा था

लगातार बारिश के कारण इस सड़क मार्ग पर कई स्थानों पर भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया था। इसके चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई थी। मार्ग बंद होने के कारण आसपास की करीब पांच पंचायतों के हजारों लोगों को रोजमर्रा के कामकाज के लिए आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा था, जिससे उनका समय और खर्च दोनों बढ़ रहे थे।

विद्यार्थियों को हो रही थी परेशानी

सड़क बंद होने का सबसे अधिक असर स्कूली विद्यार्थियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों पर पड़ रहा था। विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा था, जबकि विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही थी। स्थानीय लोगों के लिए बाजार और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया था।

यह भी पढ़ें- बंदरों से परेशान हुआ असम- सरकार ने हिमाचल से लगाई मदद की गुहार..

सड़क पर मलबा और पत्थर गिरे

उपप्रधान विजय कुमार ने बताया कि भारी बारिश के कारण सड़क पर कई जगह मलबा और पत्थर गिर गए थे। लंबे समय से मार्ग बंद होने के कारण लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही थी। समस्या की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने और उनके बड़े भाई संजीव कुमार ने रविवार को स्वयं पहल करने का निर्णय लिया।

JCB लगवाकर हटाया गया मलबा

दोनों भाइयों ने अपने निजी खर्च पर जेसीबी मशीन की व्यवस्था की और सड़क पर जमा मलबे को हटाने का काम शुरू करवाया। JCB की मदद से सड़क पर गिरे मिट्टी, पत्थरों और अन्य मलबे को हटाया गया। आवश्यक सफाई के बाद मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : पहचान छिपा समीर ने फंसाई हिंदू युवती- गहने और पैसे ऐंठे, कई बार लूटी इज्जत

लोगों ने ली राहत की सांस

सड़क बहाल होने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। लंबे समय से बंद रास्ता खुलने से पांच पंचायतों के लोगों की आवाजाही फिर से सुचारू हो गई है। स्थानीय निवासियों ने इस पहल के लिए उपप्रधान विजय कुमार और उनके भाई संजीव कुमार का आभार जताया।

ग्रामीणों ने बताया प्रेरणादायक कदम

ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि का काम केवल बैठकों और सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जरूरत के समय लोगों के बीच खड़े होकर उनकी समस्याओं का समाधान करवाना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विजय कुमार और संजीव कुमार ने अपनी ओर से खर्च करके सड़क खुलवाकर सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण पेश किया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : 6 साल के शिवाक्ष का गजब कारनामा- 195 देशों के झंडे याद कर बनाया रिकॉर्ड

लोगों को नहीं होना पड़ेगा परेशान

क्षेत्रवासियों के अनुसार, बरसात के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बंद होना आम समस्या है। ऐसे समय में यदि जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोग और संबंधित विभाग मिलकर तत्काल प्रयास करें तो लोगों को लंबे समय तक परेशान नहीं होना पड़ेगा। दोनों भाइयों की पहल को ग्रामीणों ने इसी भावना से जोड़ते हुए इसे अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणादायक बताया।

विद्यार्थियों के लिए भी बड़ी राहत

स्थानीय लोगों का कहना है कि आपसी सहयोग और इच्छाशक्ति के साथ क्षेत्र की कई छोटी-बड़ी समस्याओं का समाधान समय रहते किया जा सकता है। सड़क बहाल होने से न केवल दैनिक आवाजाही आसान हुई है- बल्कि विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और अन्य ग्रामीणों को भी बड़ी राहत मिली है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख