#विविध
December 1, 2025
हिमाचल : जिंदगी की जंग लड़ रहे अमित, परिवार की जेब खाली- PGI में है सर्जरी; मदद को बढ़ाएं हाथ
वर्तमान में अमित कुमार की स्थिति काफी नाजुक है
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का एक परिवार बेहद परेशान है। परिवार का एक सदस्य गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। पालमपुर क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले अमित कुमार नामक युवक की जिंदगी इस वक्त एक बड़ी बीमारी से संघर्ष कर रही है।
अमित को ब्लड कैंसर होने की पुष्टि हुई है। इस बीमारी के कारण 36 वर्षीय अमित की बोलने, सुनने और देखने की शक्ति खत्म हो रही है। वर्तमान में उनकी स्थिति काफी नाजुक है। रोग की गंभीरता को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ PGI में भर्ती किया गया है।
परिजनों ने बताया कि अमित में हाई ग्रेड बी सेल लिम्फोमा से ब्लड कैंसर से पीड़ित है। कीमोथेरेपी और बोन मेरो होने के बाद भी बीमारी फैल रही है। अब डाक्टर ने इलाज के लिए आखिरी थैरपी t -cell therapy बतायई है- जिसके लिए 37 लाख रुपये की जरूरत है।
दुर्भाग्यवश, अमित का परिवार इस आर्थिक बोझ को उठाने की स्थिति में नहीं है। परिवार पहले से ही इलाज में जमा पूंजी खर्च कर चुका है और अब समाज की मदद की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है।
अमित का परिवार अत्यंत साधारण आर्थिक स्थिति से है। अब उनके सामने जीवन और मृत्यु का प्रश्न खड़ा हो गया है। ऐसे में समाज के सजग और संवेदनशील नागरिकों, सेवाभावी संस्थाओं और दानदाताओं से अपील की जा रही है कि इस मुश्किल समय में वे आगे आएं और परिवार की यथासंभव सहायता करें।
जो भी व्यक्ति या संस्था अमित की मदद करना चाहता है, वह नीचे दिए गए बैंक डिटेल्स या गूगल पे नंबर के माध्यम से सीधा आर्थिक सहयोग कर सकता है। यह सहायता अमित के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है। आपकी छोटी सी मदद किसी के जीवन की सबसे बड़ी उम्मीद बन सकती है।
ब्लड कैंसर (रक्त कैंसर) एक गंभीर बीमारी है, जिसमें खून बनाने वाली कोशिकाएं- जैसे व्हाइट ब्लड सेल्स, रेड ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स नियंत्रण से बाहर बढ़ने लगती हैं। यह कैंसर आमतौर पर हड्डियों के मज्जा (Bone Marrow) में शुरू होता है, जहाँ रक्त कोशिकाएं बनती हैं।
ब्लड कैंसर के लक्षण धीरे-धीरे बढ़ते हैं, लेकिन इनमें से कई एक साथ दिख सकते हैं-
इसका कोई एक कारण निश्चित नहीं है, पर कुछ मुख्य जोखिम कारक हैं-
इलाज कैंसर के प्रकार और स्टेज पर निर्भर करता है। मुख्य उपचार हैं