#रोजगार
July 23, 2026
हिमाचल में सरकारी नौकरी: महिलाओं-युवतियों के भरे जाएंगे 321 पद, मांगे आवेदन; जानें पूरी डिटेल
राज्य चयन आयोग ने सहायक स्टॉफ नर्स की भर्ती को मांगे आवेदन
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की युवतियों और महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर आया है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्वास्थ्य विभाग में सहायक स्टाफ नर्स (Assistant Staff Nurse) के 312 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही हमीरपुर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग में नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है।
राज्य चयन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार केवल पात्र महिला अभ्यर्थी ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई 2026 सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: शराब ठेके पर पुलिस और सेल्समैन के बीच बवाल, मा.रपीट के साथ फोड़ी बोतलें; VIDEO वायरल
सामान्य (UR) – 112 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 40 पद
सामान्य (स्वतंत्रता सेनानी आश्रित) – 4 पद
ओबीसी (UR) – 50 पद
ओबीसी (BPL) – 12 पद
ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी आश्रित) – 2 पद
एससी (UR) – 62 पद
एससी (BPL) – 12 पद
एससी (स्वतंत्रता सेनानी आश्रित) – 2 पद
एसटी (UR) – 12 पद
एसटी (BPL) – 4 पद
कुल रिक्तियां – 312
इन पदों के लिए आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना अनिवार्य है—
बीएससी नर्सिंग में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक।
जीएनएम (ग्रेड-ए नर्सिंग डिप्लोमा) में कम से कम 50 प्रतिशत अंक।
अभ्यर्थी का हिमाचल प्रदेश का बोनाफाइड निवासी होना जरूरी।
हिमाचल प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल (HPNRC), शिमला में पंजीकरण अनिवार्य।
यह भी पढ़ें : यमुना ने हरियाणा में उगली देह, चोटों से भरा है पूरा शरीर, हिमाचल में बड़ी सा.जिश की आशंका!
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अधिकतम आयु: 45 वर्ष
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
उम्मीदवारों का चयन निम्न माध्यमों से किया जाएगा—
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
या
120 अंकों की लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा
परीक्षा अवधि: 1 घंटा 30 मिनट
आयोग आवश्यकता पड़ने पर चयन की अन्य उपयुक्त प्रक्रिया भी अपना सकता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: 5 दिन से लापता युवती की जंगल में मिली देह, 2 माह बाद थी शादी; उठ रहे कई सवाल
परीक्षा शुल्क – ₹100
प्रोसेसिंग शुल्क – ₹700
कुल आवेदन शुल्क – ₹800
आवेदन में संशोधन (यदि आवश्यक) – ₹100
ऑनलाइन आवेदन शुरू – 30 जुलाई 2026
अंतिम तिथि – 29 अगस्त 2026
HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
संबंधित भर्ती के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
नया रजिस्ट्रेशन करें।
आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
ऑनलाइन शुल्क जमा करें।
आवेदन सबमिट करने के बाद उसकी प्रति सुरक्षित रखें।
यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य सिंह के विभाग की सुस्ती पर हाईकोर्ट सख्त, पुल निर्माण देरी पर सुक्खू सरकार से मांगा जवाब
महिला एवं बाल विकास विभाग ने हमीरपुर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 9 पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं।
रिक्त पद
कार्यकर्ता
मुहान आंगनबाड़ी केंद्र – 1 पद
एमसीडब्ल्यू-7ए – 1 पद
सहायिका
एमसीडब्ल्यू-7ए
एमसीडब्ल्यू-11ए
एमसीडब्ल्यू-11सी
जंगल
हार-2 डकोहल
छबोट घिरथां
आयु 18 से 35 वर्ष के बीच।
संबंधित आंगनबाड़ी क्षेत्र की स्थायी निवासी।
परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में नाम दर्ज होना चाहिए।
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास।
परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें- विक्रमादित्य ने PM मोदी को दी नसीहत: बोले- शिक्षा मंत्री का लें इस्तीफा, फिर छात्रों से करें बात
आंगनबाड़ी भर्ती
आवेदन की अंतिम तिथि – 3 अगस्त 2026
साक्षात्कार – 7 अगस्त 2026
स्थान: एसडीएम कार्यालय, हमीरपुर
साक्षात्कार के लिए अलग से कॉल लेटर जारी नहीं होगा।
स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग में एक साथ निकली इन भर्तियों से प्रदेश की हजारों युवतियों और महिलाओं को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।