#अपराध

July 23, 2026

यमुना ने हरियाणा में उगली देह, चोटों से भरा है पूरा शरीर, हिमाचल में बड़ी सा.जिश की आशंका!

हथिनीकुंड बैराज के गेट में फंसी मिली देह, 40 साल के करीब बताई जा रही उम्र; नहीं हुई पहचान

शेयर करें:

Hathnikund Barrage Yamunanagar

यमुनानगर/शिमला: हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैराज के गेट नंबर-11 में एक अज्ञात व्यक्ति का नग्न शव फंसा मिला, जिसके शरीर पर गहरे चोटों के कई निशान पाए गए हैं। शव की हालत देखकर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक शव यमुना के ऊपरी क्षेत्र, संभवतः हिमाचल प्रदेश की ओर से पानी के तेज बहाव के साथ यहां तक पहुंचा हो सकता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच कई पहलुओं से की जा रही है।

 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के नदी नाले इस समय उफान पर बह रहे हैं। इन उफनते नदी नालों में कई बार लोग भी बह जाते हैं। जिनके शव दूसरे राज्यों तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में यमुनानगर में मिला यह शव भी हिमाचल प्रदेश से बह कर यहां पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 5 दिन से लापता युवती की जंगल में मिली देह, 2 माह बाद थी शादी; उठ रहे कई सवाल

बैराज के गेट में फंसा मिला शव

रविवार रात हथिनीकुंड बैराज के गेट नंबर-11 में एक शव फंसा होने की सूचना मिलने पर प्रतापनगर थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। पानी का तेज बहाव और गेट में शव के फंसे होने के कारण उसे बाहर निकालने में करीब साढ़े तीन घंटे का समय लगा। कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।

शरीर पर नहीं था एक भी कपड़ा, गहरे जख्मों ने बढ़ाया संदेह

रेस्क्यू के बाद जब शव की जांच की गई तो सामने आया कि मृतक व्यक्ति के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। मृतक की उम्र 40 साल के करीब लग रही थी। शव काफी हद तक गल  चुका था] जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह 15 दिन पुराना हो सकता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतक की कमर, टांगों और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे चोटों के निशान मिले। इन गंभीर जख्मों के चलते हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य सिंह के विभाग की सुस्ती पर हाईकोर्ट सख्त, पुल निर्माण देरी पर सुक्खू सरकार से मांगा जवाब

हिमाचल से बहकर आने की संभावना

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि शव यमुना नदी के ऊपरी क्षेत्र, संभवतः हिमाचल प्रदेश की दिशा से बहता हुआ हथिनीकुंड बैराज तक पहुंचा होगा। तेज बहाव के दौरान शव बैराज के गेट नंबर-11 में फंस गया, जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

पहचान के लिए शुरू की गई व्यापक पड़ताल

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर यमुनानगर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष आंकी जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के जिलों और पड़ोसी राज्यों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है, ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके।

 

यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें- विक्रमादित्य ने PM मोदी को दी नसीहत: बोले- शिक्षा मंत्री का लें इस्तीफा, फिर छात्रों से करें बात

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मृतक की शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही हरियाणा के आसपास के जिलों और हिमाचल प्रदेश समेत पड़ोसी राज्यों के थानों से हाल ही में दर्ज गुमशुदगी (Missing Reports) का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा कि यह महज कोई दुखद हादसा था या फिर किसी खौफनाक आपराधिक वारदात को अंजाम दिया गया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख