राजनीति

#रोजगार

August 11, 2025

हिमाचल में खत्म हुआ सरकारी नौकरी का इंतजार, 600 पदों को मांगे आवेदन, यहां जानें डिटेल

सुक्खू सरकार ने जॉब ट्रेनी पॉलिसी के तहत शुरू की भर्ती

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal Govt Job Apply

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश की सुक्खू सरकार शिक्षा विभाग में जेबीटी के 600 पदों पर भर्ती कर रही है। जिसकी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह भर्ती हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के माध्यम से की जाएगी। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने इसके लिए आवेदन मांगे हैं। जेबीटी के यह पद सुक्खू सरकार की नई पॉलिसी जॉब ट्रेनी के आधार पर भरे जाएंगे।

चयन आयोग ने मांगे आवेदन

सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) के 600 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये नियुक्तियां जॉब ट्रेनी के रूप में की जाएंगी, और जिलावार पदों को भरने के लिए 14 अगस्त से 17 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : कांग्रेस हाईकमान ने फिर दिल्ली तलब किए CM सुक्खू, एक-दो दिन में नया प्रदेश अध्यक्ष मिलना तय !

 

क्या बोले आयोग के सचिव

आयोग के सचिव डॉ विक्रम महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार से निर्देश प्राप्त होने के बाद जेबीटी पदों की भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र आरंभ किया गया है। इच्छुक उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य होगा, जिसके बाद वे आवेदन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल आए पंजाबियों की गाड़ी पलटी- नशे में थे चारों, डैशबोर्ड देख पुलिस के उड़े होश

जिलावार पदों का विवरण:

कब से कर सकेंगे आवेदन

जेबीटी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2025 से शुरू होने जा रहा है। अभ्यर्थी 14 अगस्त सुबह 10 बजे के बाद आवेदन कर सकेंगे। यह आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2025 रात 11 59 बजे तक जारी रहेगी। 

रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

सभी उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले राज्य चयन आयोग की वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।  बता दें कि भर्ती नए जॉब ट्रेनी पॉलिसी के तहत की जा रही है, जिससे चयन प्रक्रिया और प्रशिक्षण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया सीधी नियुक्ति नहीं बल्कि ट्रेनी मॉडल पर आधारित होगी] जिससे चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभ में प्रशिक्षण के दौरान कार्य अनुभव भी मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें : BCS मामला : लिफ्ट देकर छात्रों को किया कि*डनैप, मुंह पर टेप और आंखों पर बांधी पट्‌टी

 

पुरानी भर्तियों पर विराम

शिक्षा विभाग ने पूर्ववर्ती सरकार की ओर से घोषित 1762 जेबीटी पदों की दो बड़ी भर्तियों को रद्द कर दिया है। इनमें 21 जुलाई 2022 को जारी की गई 1295 पदों की भर्ती और मई 2022 को विज्ञप्त 467 पदों की प्रक्रिया शामिल है। अब इन पदों को नई जॉब ट्रेनी पॉलिसी के अंतर्गत भरने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: NH पर चलते ट्रक से धक्का देकर नीचे फेंक दी महिला, मौके से फरार हुआ चालक

 

 

पूर्व भाजपा सरकार ने 2022 में 1423 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी, जिसमें जेबीटी के 467 पद शामिल थे। इन पर हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, परंतु अब सरकार ने इन भर्तियों को औपचारिक रूप से वापस ले लिया है। इससे पुराने आवेदनों का भविष्य फिलहाल अनिश्चित बना हुआ है।

नौकरी के इंतजार की घड़ियां खत्म

इस निर्णय से उन हजारों बेरोजगार युवाओं को राहत मिलेगी, जो वर्षों से सरकारी शिक्षक बनने की आस लगाए बैठे थे। जेबीटी के 600 पदों की नई भर्ती के साथ प्रदेश में एक बार फिर से सरकारी नौकरी के द्वार खुलने शुरू हो गए हैं। शिक्षा क्षेत्र में स्थायित्व और नई भर्ती नीति के अंतर्गत इस तरह की पहल भविष्य की भर्तियों के लिए भी दिशा तय करेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख