राजनीति

#रोजगार

September 20, 2025

हिमाचल में शुरू हो रही पशु मित्र भर्ती: नियम - शर्तें तय, साल में मिलेंगी 12 छुट्टियां; 5 हजार वेतन

ग्रामीण पशु सेवा में पशु मित्र निभाएंगे अहम भूमिका

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

pashu mitra recrutment

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्रामीण विकास और पशुपालन क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में एक नई पहल करते हुए पशु मित्र नीति.2025 की शुरुआत की है। इस नीति का उद्देश्य न केवल पालतू और खेतिहर पशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है, बल्कि ग्रामीण युवाओं को उनके ही गांवों में रोजगार उपलब्ध करवाना भी है।

पहले चरण में 1,000 पशु मित्रों की नियुक्ति

इस योजना के पहले चरण में राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित 1ए000 युवाओं को विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें पशु मित्र के रूप में नियुक्त किया जाएगा। ये पशु मित्र उन क्षेत्रों में सेवाएं देंगे, जहां पशु चिकित्सा सेवाएं पहुंच से दूर हैं। सरकार का मानना है कि यह पहल पशुपालन व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने के साथ.साथ स्थानीय समुदाय की भागीदारी को भी बढ़ावा देगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर में घुसकर व्यक्ति पर चलाया दरा*ट, पुलिस ने चार सगे भाई किए अरेस्ट

ग्रामीण युवाओं को ही मिलेगा मौका

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार इस योजना के तहत स्थानीय ग्राम पंचायत या नगर निकाय क्षेत्र के निवासी युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्हें अपने ही क्षेत्र में सेवाएं देनी होंगी और स्थानांतरण की आवश्यकता नहीं होगी। पशु मित्र का काम दिन में केवल चार घंटे होगा और इसके बदले में उन्हें 5,000 का मासिक मानदेय दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : दूल्हा बनने से पहले विक्रमादित्य का कंगना को जवाब, कहा- 'ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे'- यही हमारी प्रार्थना है

पशु मित्रों को करने होंगे ये कार्य

पशु मित्र न केवल पशुओं की देखभाल करेंगे, बल्कि वे किसानों और पशु चिकित्सकों के बीच सेतु का कार्य भी करेंगे। उनका काम प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, पशु निरीक्षण, और ग्रामीणों को पशुपालन से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना होगा। इसके अतिरिक्त वे मानव-पशु संघर्ष, बेसहारा पशुओं की समस्या, और गर्भवती पशुओं के लिए चारे की आपूर्ति जैसे मुद्दों पर भी अहम भूमिका निभाएंगे।

चयन समिति करेगी नियुक्ति प्रक्रिया की निगरानी

प्रदेश के हर उपमंडल में पशु मित्र नियुक्ति समिति का गठन किया गया है। इस समिति में उपमंडल अधिकारी या उनके प्रतिनिधि अध्यक्ष होंगे, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी सचिव की भूमिका निभाएंगे और संबंधित पशु चिकित्सक सदस्य होंगे। यह समिति चयन प्रक्रिया से लेकर पशु मित्रों की कार्यप्रणाली की निगरानी करेगी। 

यह भी पढ़ें : सज गया होलीलॉज... विक्रमादित्य सिंह बनेंगे दूल्हा, कौन होंगे खास मेहमान- कहां होगा रिसेप्शन, सब जानें

पात्रता के लिए नियम और शर्तें

पशु मित्र भर्ती के लिए उम्मीदवार संबंधित ग्राम पंचायत या नगर निकाय का निवासी होना चाहिए। पशु मित्रों की नियुक्ति के बाद कभी भी तबादला नहीं होगा। पशु मित्रों का काम पशु चिकित्सालयों और पशुधन फार्मों में कार्य करना, 14, 26 और 35 लीटर क्षमता वाले तरल नाइट्रोजन के कंटेनर उठाना होगा। इसके अलावा बड़े पशुओं जैसे गाय, भैंस, घोड़े, खच्चर आदि को संभालना और सुरक्षित करना भी उनके काम में शामिल रहेगा। इसी तरह से गर्भावस्था राशन योजना के अंतर्गत उन्हें चारे की बोरियां उठाकर लाभार्थियों तक पहुंचानी होंगी। जिसके लिए उन्हें शारीरिक परीक्षा से गुजरना होगा। शारीरिक परीक्षा में उम्मीदवार को 25 किलो तक का वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी एक मिनट में तय करनी होगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मक्की का गट्ठा उठाते ही 'काल' ने मारा झपटा, 36 वर्षीय महिला की चली गई जा*न

पशु मित्रों को साल में मिलेंगी 12 छुट्टियां

पशु मित्र की हाजिरी की रिपोर्ट पशु चिकित्सा संस्थान के इंचार्ज द्वारा हर महीने की पांच तारीख तक जमा करवानी होगी। पशु मित्रों को नियुक्ति के बाद एक महीने की सेवा के बाद एक दिन की छुट्टी का अधिकार होगा। साल में उन्हें अधिकतम 12 छुट्टियां मिलेंगी। इसके अतिरिक्त रविवार और राजपत्रित अवकाश भी मान्य होंगे। वहीं महिला पशु मित्रों को 180 दिन की मातृत्व अवकाश और गर्भपात की स्थिति में 45 दिन की अवकाश सुविधा दी जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख