#विविध

September 20, 2025

सज गया होलीलॉज... विक्रमादित्य सिंह बनेंगे दूल्हा, कौन होंगे खास मेहमान- कहां होगा रिसेप्शन, सब जानें

चंडीगढ़ में होगी शादी, कौन कौन होंगे खास मेहमान

शेयर करें:

vikramaditya-singh-holiloadge

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक खास पहचान रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र और प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह एक बार फिर शाही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बुशहर रियासत के वारिस विक्रमादित्य सिंह की शादी की तैयारियों ने शिमला में उत्सव जैसा माहौल बना दिया है। उनका निजी आवास होलीलॉज रंग.बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा है, जैसे शाही महल एक बार फिर राजकुमार के विवाह की गवाही देने को तैयार हो।

विक्रमादित्य चंडीगढ़ की अमरीन से करेंगे शादी

विक्रमादित्य सिंह की यह दूसरी शादी है। वे अबकी बार पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ की रहने वाली डॉ अमरीन कौर के साथ विवाह सूत्र में बंधेंगे। अमरीन पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और एक प्रतिष्ठित सिख परिवार से संबंध रखती हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मक्की का गट्ठा उठाते ही 'काल' ने मारा झपटा, 36 वर्षीय महिला की चली गई जा*न

चंडीगढ़ में होंगे विवाह के मुख्य आयोजन

राजशाही ठाठ के बीच यह विवाह समारोह 22 सितंबर को चंडीगढ़ में अमरीन कौर के निवास पर संपन्न होगा। सुबह 10 बजे विवाह की रस्में निभाई जाएंगी और इसके बाद दोपहर 1 बजे भव्य लंच का आयोजन किया गया है। शादी से एक दिन पहले रविवार को विक्रमादित्य सिंह अपनी माता और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, बहन, बहनोई और कुछ नजदीकी दोस्तों के साथ चंडीगढ़ रवाना होंगे।

 

यह भी पढ़ें : दूल्हा बनने से पहले विक्रमादित्य का कंगना को जवाब, कहा- 'ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे'- यही हमारी प्रार्थना है

होलीलॉज में होगा वधू प्रवेश

22 सितंबर को शादी के तुरंत बाद शाम को नवविवाहित जोड़ी शिमला लौटेगी। होलीलॉज में वधू के स्वागत की विशेष तैयारियां की गई हैं। यह वही ऐतिहासिक भवन है जो दशकों तक वीरभद्र सिंह का राजनीतिक और पारिवारिक केंद्र रहा है। अब इसी होलीलॉज में एक बार फिर शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी और नई दुल्हन का पारंपरिक स्वागत होगा।

शिमला में होगी ग्रैंड रिसेप्शन

विवाह समारोह के बाद 24 सितंबर को शिमला के प्रसिद्ध होटल मरीना में एक शानदार रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, विधायक, वरिष्ठ अधिकारी, पार्टी नेता और परिवार के करीबी लोग शामिल होंगे।

कौन हैं डॉ अमरीन कौर

विक्रमादित्य सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली डॉ अमरीन कौर चंडीगढ़ के सेक्टर.2 निवासी सरदार जोतिंद्र सिंह सेखों और सरदारनी ओपिंद्र कौर की पुत्री हैं। वे पंजाब यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजी की सहायक प्रोफेसर हैं और शिक्षण व सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: स्कूल में चल रहा था "प्यार का इजहार" खेल, छात्रा के भाई ने काटा बवाल; बुलानी पड़ी पुलिस

पहले भी रही है राजघराने से शादी

बता दें कि विक्रमादित्य सिंह की यह दूसरी शादी है। वर्ष 2019 में उन्होंने राजस्थान के मेवाड़ राजघराने की सुदर्शना सिंह से विवाह किया था, लेकिन 2022 में आपसी सहमति से उनका तलाक हो गया।

शाही विरासत और राजनीति का संगम

विक्रमादित्य सिंह न केवल बुशहर रियासत के उत्तराधिकारी हैं, बल्कि हिमाचल की राजनीति में भी एक उभरता हुआ नाम हैं। उनके पिता वीरभद्र सिंह प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे और हिमाचल की राजनीति में उनका कद बहुत ऊंचा रहा है। अब विक्रमादित्य सिंह भी उनके नक्शे कदम पर चलते हुए राज्य सरकार में मंत्री हैं और जनता के बीच लोकप्रियता रखते हैं।

इस शाही शादी ने न केवल शिमला बल्कि समूचे हिमाचल में उत्सुकता का माहौल बना दिया है। बुशहर रियासत के राजा साहब एक बार फिर दूल्हा बनने जा रहे हैं, और पूरा प्रदेश इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने को तैयार है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख