#राजनीति
September 20, 2025
दूल्हा बनने से पहले विक्रमादित्य का कंगना को जवाब, कहा- 'ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे'- यही हमारी प्रार्थना है
कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री और विक्रमादित्य को लेकर कहा था कोई विदेश जा रहा कोई हनीमून पर
शेयर करें:
शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश भूस्खलन और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से जहां आम जनजीवन बेहाल है, वहीं इस संकट काल में प्रदेश की राजनीति भी चरम पर है। एक ओर सरकार राहत और पुनर्वास कार्यों में जुटी है, तो दूसरी ओर विपक्ष से आने वाली आवाजें सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं।
बीते रोज कुल्लू जिला के मणिकर्ण घाटी में आपदा प्रभावितों से मिलने पहुंची मंडी की भाजपा सांसद कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर तीखा तंज कसते हुए कहा था। उन्होंने ना सिर्फ तंज कसा था, बल्कि कुछ ऐसे शब्दों का भी प्रयोग किया था, जो शायद सत्ता पक्ष के नेताओं को सही नहीं लगे। कंगना ने कहा था कि कुछ लोग विदेश चले गए हैं, कुछ लोग हनीमून पर जा रहे हैं, लेकिन यहां लोगों का क्या होगा? प्रदेश जल रहा है, और ये लोग सैर.सपाटे पर हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: स्कूल में चल रहा था "प्यार का इजहार" खेल, छात्रा के भाई ने काटा बवाल; बुलानी पड़ी पुलिस
कंगना रनौत के इन बयानों ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी थी। जिस पर अब लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से कंगना पर पलटवार करते हुए सिर्फ इतना ही कहा है कि ईश्वर इन्हें सद्बुद्धि दे, यही हमारी प्रार्थना है। विक्रमादित्य ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब वे स्वयं 22 सितंबर को पंजाब की असिस्टेंट प्रोफेसर अमरीन कौर सेखों के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसी कारण विपक्ष और अन्य पक्ष उनके विवाह समारोह को लेकर सवाल उठा रहे हैं, खासकर तब, जब राज्य के कई हिस्सों में आपदा से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।
यह भी पढ़ें : कंगना बोली- विक्रमादित्य कहां उड़ा रहे गुल**छर्रे... आपदा में कोई विदेश - कोई हनीमून पर जा रहे
कंगना रनौत ने बीते रोज सड़कों की हालत को देख सीधे कहा था कि मुख्यमंत्री महोदय तो ठीक है, पीडब्ल्यूडी मंत्री कहां हैं वो कहां गुलछर्रे उड़ा रहे हैं, उन्हें भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में होना चाहिए। यहां जनता परेशान है, और ये लोग शादी और हनीमून में व्यस्त हैं। ये ठीक नहीं है। जब प्रदेश आपदा की चपेट में है, तो मुख्यमंत्री और मंत्री विदेश यात्रा पर हैं। कोई हनीमून पर निकल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भारत-पाक मैच पर लगा था 300 करोड़ का सट्टा ! हिमाचल सहित 4 राज्यों में इनकम टैक्स की रेड में खुलासा
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह की शादी को लेकर शिमला स्थित होली लॉज को भव्य रूप से सजाया गया है। हालांकि शादी चंडीगढ़ स्थित उनके निजी निवास में होगी, जहां 22 सितंबर को सुबह से विवाह समारोह आयोजित होंगे। अमरीन कौर पंजाब विश्वविद्यालय में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।