#रोजगार

November 10, 2025

हिमाचल में निकली सरकारी भर्ती : भरे जाएंगे 400 पद, जानें हर महीने कितनी मिलेगी सैलरी

नियुक्तियां प्रारंभिक तौर पर पांच वर्षों के लिए होंगी

शेयर करें:

Assistant Staff Nurse Vacancy Himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई पढ़े-लिखे युवा नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। ऐसे युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, प्रदेश सरकार द्वारा 400 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

400 पदों पर भर्ती

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब हिमाचल के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में सहायक स्टाफ नर्सों की सीधी भर्ती निकाली गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 400 सहायक स्टाफ नर्सों के पद मंजूर करते हुए उनकी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़ें: CM सुक्खू आज आपदा प्रभावितों को बांटेंगे पैसे : इन परिवारों को मिलेगा 4-4 लाख

काफी समय से था इतंजार

खास बात यह है कि इन सहायक स्टाफ नर्सों को हर महीने 25 हजार रुपये वेतन भी दिया जाएगा। यह नियुक्तियां प्रारंभिक तौर पर पांच वर्षों के लिए होंगी। विश्वविद्यालयों और नर्सिंग कॉलेजों से BSC नर्सिंग, MSC नर्सिंग और GNM की डिग्री लेकर प्रशिक्षित युवाओं को लंबे समय से स्थायी रोजगार के अवसरों का इंतजार था।

कैबिनेट में मिली थी मंजूरी

विदित रहे कि, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हाल ही में हुई मंत्रिमंडल बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने भर्तियों को लेकर विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: 4 साल पूरे होने की खुशी में सुक्खू सरकार देगी बड़े तोहफे -  OPS की आस लगाए बैठे ये कर्मचारी

यह प्रस्ताव अब मुख्यमंत्री कार्यालय को अंतिम अनुमोदन के लिए भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही हमीरपुर स्थित हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जाएगी।

क्यों जरूरी हुई भर्ती?

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और बड़े अस्पतालों में स्टाफ नर्सों के कई पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं, जिसके कारण मरीजों की देखभाल में बाधाएं आ रही थीं। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के तहत 1996 स्वीकृत पदों में से अभी केवल 1460 पद ही भरे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों पर हिमाचल सरकार करेगी पैसों की बारिश- करोड़ों में मिलेगी राशि

खाली पढ़ें हैं कई पद

वहीं, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 1922 पद स्वीकृत होने के बावजूद 1220 पद ही भरे हैं। यानी दोनों विभागों में मिलाकर लगभग 1238 पद खाली पड़े हैं। सहायक स्टाफ नर्सों की नियुक्ति होने से अस्पतालों में कार्यभार संतुलित होगा और मरीजों को निगरानी एवं उपचार के दौरान बेहतर देखभाल मिल सकेगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

वर्तमान में कई अस्पतालों में नर्सों को आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से रखा गया है, जिन्हें 13 हजार से 17 हजार रुपये तक ही मानदेय मिलता है। ऐसे में 25 हजार मासिक वेतन पर पांच वर्षों के लिए सीधी भर्ती होने से न केवल युवाओं में रोजगार का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि अस्पतालों में सेवाओं की गुणवत्ता भी बेहतर होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बकरी चराने वाले युवक को लगी गो*ली- तीन शिकारी अरेस्ट, गाड़ी से मिला...

अस्पतालों में पूरी होगी स्टाफ की कमी

स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शंडिल ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। स्टाफ नर्सों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है और सहायक स्टाफ नर्सों की नियुक्ति इसी श्रृंखला का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के अस्पतालों में किसी भी मरीज को इलाज के दौरान स्टाफ की कमी का सामना न करना पड़े।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख