#यूटिलिटी
November 10, 2025
CM सुक्खू आज आपदा प्रभावितों को बांटेंगे पैसे : इन परिवारों को मिलेगा 4-4 लाख
प्रभावितों को पड्डल मैदान लाने ले जाने का भी पूरा इंतजाम कर रखा है।
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश में हुई बारिश ने हर जगह तबाही मचाई। इसने लोगों की जान ले ली, घर छीन लिए। लोगों के पास खुद का आशियाना तक नहीं रहा। ऐसे में हिमाचल की कांग्रेस सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत राशि आवंटित करने जा रही है। इस मदद के जरिए लोग अपना घर दोबारा बना सकेंगे।
मंडी के पड्डल मैदान से आज राहत आवंटन प्रोग्राम का आगाज होगा। इस प्रोग्राम के जरिए बरसात में घर खो चुके लोगों को मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राहत बांटेंगे। कार्यक्रम में वे लोग शामिल होंगे जिनके घर पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
आपदा में घर खो चुके लोगों को पड्डल तक लाने की व्यवस्था सरकारी अमला करेगा। इसके लिए बस सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। गौरतलब है कि जिला मंडी में होने वाले इस आपदा राहत आवंटन प्रोग्राम में कुल्लू, बिलासपुर व मंडी के प्रभावित शामिल होंगे।
प्रसाशन की ओर से लाभार्थियों को इस कार्यक्रम में जानकारी मुहैया करवा दी गई है। प्रभावितों को पड्डल मैदान लाने ले जाने का भी पूरा इंतजाम कर रखा है। जिले के संबंधित अधिकारियों प्रभावितों को पड्डल तक लाने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि मंडी में 717 घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त बो चुके हैं। वहीं 1400 से ज्यादा आंशिक रूप से टूटे हैं। जिले के करीब 2400 लोगों को राहत प्रदान की जाएगी। DC मंडी ने कहा कि 10 नवंबर को मंडी, कुल्लू व बिलासपुर के प्रभावितों क राहत राशि मिलोगी।
SDM धर्मपुर ने जानकारी दी कि 43 परिवार ऐसे हैं जिनके घर पूरी तरह से गिर गए हैं। वहीं, 122 परिवार ऐसे हैं जिनके घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। गौरतलब है कि घर खो चुके परिवारों को 4 लाख व आंशिक रूप सो प्रभावित लोगों को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे।
मंडी के 592 लोगों को प्रदेश सरकार स्पेशल पैकेज के तहत 1 लाख 30 हजार पहले ही मुहैया करवा चुकी है। इन प्रभावितों को कल 10 नवंबर के दिन 2 लाख 70 हजार दिए जाएंगे। वहीं जिनके घर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं और स्पेशल राहत के नाम पर सिर्फ फौरी राहत ही मिली है, उन लोगों को 4 लाख रूपये का चेक दिया जाएगा।