#रोजगार

September 21, 2025

हिमाचल में निकली बंपर भर्ती : भरे जाएंगे 200 पद, एक क्लिक में यहां जानें पूरी डिटेल

18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए उम्मीदवार की आयु

शेयर करें:

CHAMBA NEWS

चंबा। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। चंबा जिले में एक विशेष कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी द्वारा अच्छा-खासा वेतन और कई सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए कोई परीक्षा भी नहीं ली जाएगी।

कब और कहां होगा साक्षात्कार?

यह साक्षात्कार कंपनी द्वारा 24 सितंबर, बुधवार को जिला रोजगार कार्यालय चंबा में आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने दी है। उन्होंने बताया कि ये साक्षात्कार सुबह 10.30 बजे निर्धारित स्थान पर आयोजित किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर पहुंची शहीद की पार्थिव देह, तिरंगे में लिपटे बलदेव को देख बेसुध हुई मां और पत्नी

कितने भरे जाएंगे पद?

इस साक्षात्कार में एक निजी कंपनी द्वारा 200 रिक्त पदों को भरने के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। कंपनी द्वारा कुक, वेटर, हेल्पर और क्लीनर के पद भर जाएंगे।

क्या रहेगी आयु सीमा?

इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल ने खोया एक और जवान, डेढ़ साल पहले हुआ था बेटे का निधन- परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?

इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में दसवीं या जमा दो पास युवा भाग ले सकते हैं।

कितना मिलेगा वेतन?

इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से 11,500 रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही कई अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल हाईकोर्ट की फटकार के बाद यहां बंद हुई टोल की वसूली, हटाए गए बैरियर- जानें

क्या रखी गई हैं शर्तें?

साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-

  • इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
  • साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
  • हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
  • इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
  • इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर में चल रही थी श्राद्ध की धाम, दहक उठा गैस सिलेंडर- दो बच्चों समेत 5 पहुंचे अस्पताल

क्या लाना होगा साथ?

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10.0 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जन्म तिथि
  • योग्यता प्रमाण पत्र
  • मार्कशीट
  • मूल प्रमाण पत्र
  • हिमाचली प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख