ऊना। हिमाचल प्रदेश ने दो दिन में अपने दूसरे वीर जवान को खो दिया है। बीते कल बिलासपुर जिले के बेटे बलदेव चंद की शहादत खबर आई थी। वहीं, अब ऊना जिले के BSF में तैनात एक ASI का निधन हो गया है।
हिमाचल ने खोया एक और जवान
ASI कर्मदीन (57) मसलाना गांव के रहने वाले थे। शुक्रवार रात को लंबी बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि वो बीते करीब डेढ़ साल से अस्वस्थ चल रहे थे। कर्मदीन के निधन के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
आपको बता दें कि बीते कल राजकीय सम्मान के साथ कर्मदीन को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान BSF 24 वाहिनी शाहपुर कांगड़ी की टीम ने कर्मदीन को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी।
डेढ़ साल पहले हुई थी बेटे की मौत
परिजनों ने बताया कि कर्मदीन का एक ही बेटा था- जिसकी डेढ़ साल पहले लंबी बीमारी के कारण मौत हो गई थी। कर्मदीन का बेटा पसनूर अली (28) शादीशुदा था। पसनूर अपने पीछे पत्नी और डेढ़ साल का बेटा छोड़ गया था।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
बेटे के निधन के बाद कर्मदीन ही बहू और पोते की सारी जिम्मादारी निभा रहा था। मगर अब कर्मदीन के निधन ने एक बार फिर पसनूर की पत्नी को बेसहारा कर दिया है। कर्मदीन के निधन के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
CM सुक्खू ने जताया दुख
कर्म दीन के निधन पर CMसुक्खू ने भी दुख जताया है। उन्होंने लिखा-
ऊना जिला की चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के गांव मसलाना निवासी एवं 24 बटालियन BSF में सेवारत ASI श्री कर्म दीन जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।