#रोजगार
January 9, 2026
हिमाचल में दसवीं पास को मिल रही नौकरी : हर महीने 24 हजार मिलेगी सैलरी, जानें सब कुछ
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए शर्तें भी रखी गई हैं
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के दसवीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, हिमाचल में बंपर भर्ती निकली है- जिसमें एक नामी कंपनी द्वारा खाली पदों को भरा जाएगा। ये साक्षात्कार आज से कांगड़ा जिले के विभिन्न रोजगार कार्यालयों में शुरू हो गए हैं।
इस सक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छी-खासी सैलरी और कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। खास बात ये है कि इस साक्षात्कार में युवाओं का चयन बिना किसी WRITTEN टेस्ट के होगा।
इस साक्षात्कार में SIS इंडिया लिमिटेड RTA, हमीरपुर द्वारा 150 पदों को भरा जाएगा। ये पद रेगुलर बेस के लिए भरे जाएंगे। इसमें सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों को भरा जाएगा।
कंपनी द्वारा ये साक्षात्कार अलग-अलग रोजगार कार्यालयों में अलग-अलग दिन आयोजित किए जाएंगे। जिसमें-
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में 10वीं फेल, 10वीं पास या इससे अधिक होनी चाहिए। इस बात की जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने दी है।
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 168cm और वजन 52 से 95kg के बीच होना अनिवार्य है।
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। सिलेक्ट होने पर कंपनी की ओर से हर महीने 14,000 से 24,000 रुपये सैलरी दी जाएगी।
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10.30 बजे निर्धारित स्थान पर आना होगा। जैसे कि-