राजनीति

#हिमाचल

July 25, 2025

हिमाचल: मॉनसून में पिंपल से परेशान ? ऐसे होगा समाधान

तला-भुना खाने से बढ़ते हैं पिंपल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Monsoon Acne

शिमला। मॉनसून सीजन में त्वचा चिपचिपी हो जाती है। स्किन पर दाने निकल आते हैं। इन्हें ही मॉनसून एक्ने कहा जाता है। दरअसल, बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है। इससे त्वचा में तेल बनाने वाली ग्रंथियां ज्यादा तेल बनाती हैं। ये तेल त्वचा की सतह पर मौजूद छोटे-छोटे पोर्स में जाम हो जाता है। इससे वहां बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और इसी वजह से स्किन पर पिंपल निकल आते हैं। आइए इस बारे में और जानने की कोशिश करते हैं और इसका क्या समाधान है, ये भी जानेंगे।

पसीना है पिंपल का कारण

बारिश के मौसम में उमस के चलते ज्यादा पसीना आता है। ऐसे में अगर आप अच्छे से मुंह ना धोएं तो त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया, तेल और गंदगी, सब मिलकर छेदों को बंद कर देंगे। और फिर उस जगह पर पिंपल निकल आएंगे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अगस्त महीने में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें पूरी डिटेल

तली-भुनी चीजों से एक्ने

बारिश के मौसम में आप अकसर तली-भुनी चीजें खाते हैं, मसालेदार चीजें भी खाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप इन चीजों को जरूरत से ज्यादा खाएं तो ये चीजें आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। मसालेदार खाना तीखा होता है जिससे शरीर में गर्मी बढ़ती है। फिर तेल बनाने वाली ग्रंथियां ज्यादा तेल बनाती हैं जिससे एक्ने की परेशानी होती है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में हैं ये तीन राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान, दूर-दूर से पढ़ने आते हैं बच्चे

एक्ने से बचने के लिए क्या करें:

  • हेल्दी खाना खाएं (तला-भुना और मसालेदार कम खाएं)

आप कभी-कभार तली-भुनी और मसालेदार चीजें खा सकते हैं लेकिन अगर ये रोज की आदत बन जाए तो ये आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए हेल्दी फूड ऑप्शन चूज कीजिए।

  • दो बार मुंह धोएं (सुबह, रात और बाहर से आने पर)

सलाह दी जाती है कि दिन में दो बार फेसफॉश से चेहरा धोएं। ये सुबह और रात को सोने से पहले की बात की जा रही है। मुंह धोना तब भी बहुत जरूरी हो जाता है जब आप कहीं बाहर से घर लौटें। ऐसे में चेहरे पर जमी गंदगी को साफ करना आवश्यक है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में शुरू करना है बिजनेस ? कमाल कर देंगे ये 3 आइडिया

  • मॉइश्चराइजर लगाएं (वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें)

बरसात के मौसम में भी मॉइश्चराइजर लगाते रहना चाहिए, इसे छोड़ना नहीं चाहिए। इस वजह से गंदगी और तेल से स्किन के पोर्स बंद नहीं होंगे। मार्केट में ऑयल और वॉटर बेस्ड दोनों मॉइश्चराइजर हैं, आप ये अपनी स्किन के हिसाब से चूज कर सकते हैं। बता दें कि वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर से स्किन चिपचिपी नहीं होती।

  • गलती से भी पिंपल को ना नोचें (निशान पड़ सकते हैं)

स्किन पर पिंपल निकल आते हैं तो ये दर्द भरा तो होता ही है लेकिन इनपर इचिंग भी होती है। सलाह दी जाती है कि चाहे जितनी खारिश हो लेकिन गलती से भी पिंपल्स को ना नोचें। ये आपके चेहरे पर गहरे निशान छोड़ सकते हैं।

 

नोट- किसी भी तरह की मेडिकल प्रॉब्लम के लिए डॉक्टर की सलाह को ही सर्वोपरि मानें।

 

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख