#अपराध

September 25, 2026

सोलन मां-बेटी केस में अपडेट : पति ने WhatsApp पर किया था ब्लॉक, प्रिशिका का फोन खोलेगा राज

कमरे में पड़ी मिली थी प्रिशिका और उसकी बेटी की देह

शेयर करें:

married women prishika case update family statement police investigation anji solan

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में हुई मां-बेटी की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले में घटना से पहले की परिस्थितियों को लेकर कई अहम बातें सामने आई हैं। मृतका के मायका पक्ष पुलिस को बेटी से संबंधित कई खुलासे किए हैं। परिवार की ओर से पति-पत्नी के बीच कथित विवाद और मानसिक प्रताड़ना से जुड़े आरोप सामने आए हैं।

मां-बेटी की संदिग्ध मौत से हड़कंप

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही परिजनों से भी गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारण और घटनाक्रम की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें : मां नयना देवी का चमत्कार...मंदिर में माथा टेकते ही लौटी बच्चे की आंखों की रोशनी, परिवार भावुक

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि ये सनसनीखेज मामला शहर के आंजी क्षेत्र से बीते बुधवार, 23 सितंबर को सामने आया था। प्रिशिका बीते रविवार यानी 20 सितंबर को अपनी छह महीने की बेटी के साथ बिलासपुर जिले के नम्होल से सोलन मायके आई थी। उसका पति आशुतोष उसे सोलन छोड़ने के बाद वापस चला गया था।

घटना वाले दिन क्या हुआ?

घटना वाले दिन प्रिशिका की छोटी बहन भी उसके साथ कमरे में मौजूद थी। बताया जा रहा है कि बुधवार को प्रिशिका ने अपनी छोटी बहन को कुछ खाने-पीने का सामान लेने के लिए बाहर भेजा था। बहन जब वापस कमरे पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की और फोन के माध्यम से भी संपर्क करने का प्रयास किया। मगर प्रिशिका का अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- मां चामुंडा के दरबार की बढ़ेगी शोभा : दुबई से आएगा 3 किलो सोना- 600 KG चांदी, श्रद्धालु ने किया दान

पहले किसने देखे कमरे में शव?

स्थिति संदिग्ध लगने पर छोटी बहन ने इसकी जानकारी अपने पिता हरविंद्र बिष्ट को दी। इसके बाद पिता मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण वह बालकनी की खिड़की के रास्ते अंदर दाखिल हुए। कमरे के भीतर का दृश्य देखकर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए।

कमरे में किस हाल में मिली मां-बेटी?

प्रिशिका फंदे पर लटकी हुई थी और उसकी छह माह की बेटी शैलजा पानी से भरी बाल्टी में मृत अवस्था में मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के डॉक्टर का कमाल : चीन के मरीज का किया ऑनलाइन ऑपरेशन, रचा इतिहास

मायके वालों ने क्या बताया?

घटना के बाद प्रिशिका के पिता हरविंद्र बिष्ट की ओर से एक महत्वपूर्ण दावा सामने आया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की पति आशुतोष से फोन पर बातचीत होती रहती थी। घटना वाले दिन पति ने प्रिशिका को WhatsApp पर ब्लॉक कर दिया था।

क्या परेशान थी प्रिशिका?

पिता का दावा है कि इसी बात को लेकर उनकी बेटी परेशान थी। उन्होंने बताया कि वह घटना वाले दिन सुबह काम के लिए घर से निकले थे। उस समय प्रिशिका सामान्य थी और उसने उनसे किसी तरह के विवाद या परेशानी की बात नहीं की थी। शाम करीब छह बजे जब वह वापस घर पहुंचे तो उन्हें बेटी और नातिन मृत अवस्था में मिलीं। हा

यह भी पढ़ें- हिमाचल : बेटे को जन्म देते ही बिगड़ी महिला की हालत, एक घंटे में हुई मौ**त- डॉक्टरों पर भड़के परिजन

क्या प्रिशिका का पति से था विवाद?

मामले में प्रिशिका की मौसी की ओर से भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मौसी का दावा है कि प्रिशिका और उसके पति के बीच पहले से विवाद चल रहा था। उन्होंने ससुराल पक्ष पर प्रिशिका को कथित तौर पर मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं।

प्रिशिका की मौसी ने खोले राज

मौसी के अनुसार, प्रिशिका ने इस संबंध में पहले महिला आयोग में भी शिकायत की थी। हालांकि इस शिकायत और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस कथित शिकायत के संबंध में उपलब्ध रिकॉर्ड और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- सावधान हिमाचल! अगले 72 घंटे भारी, कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; आंधी-तूफान भी सताएगा

कहां पहुंची पुलिस जांच?

ASP सोलन रमेश शर्मा के अनुसार, पुलिस ने मामले में ससुराल पक्ष के खिलाफ BNS की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जिसमें-

  • घटना से पहले क्या घटनाक्रम था?
  • घटनास्थल पर कौन-कौन मौजूद था?
  • क्या प्रिशिका ने खुद को मार डाली बेटी?
  • क्या पति-पत्नी के बीच विवाद था?
  • दोनों के बीच आखिरी क्या बातचीत हुई थी?
  • क्या सच में WhatsApp पर किया था ब्लॉक?
  • क्या मानसिक प्रताड़ना झेल रही थी प्रिशिका?
  • महिला आयोग में प्रिशिका ने क्या दी थी शिकायत?

यह भी पढ़ें : पहले घेरा… फिर बरसाए लात-घूंसे! हिमाचल में देर रात 4 दोस्तों को पी**टा, जबड़ा तक तोड़ा- 8 पर FIR

बच्ची की मौत को लेकर भी जांच अहम

मामले में छह माह की बच्ची की मौत भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बच्ची पानी से भरी बाल्टी में मृत मिली थी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्ची किन परिस्थितियों में बाल्टी तक पहुंची और उसकी मौत किस तरह हुई।

घटना से पहले कमरे में क्या हुआ?

वहीं, मां की मौत और बच्ची की मौत के बीच कितना समय अंतराल था। साथ ही घटना से पहले कमरे में क्या हुआ- यह भी जांच के प्रमुख सवाल हैं। इन सवालों के जवाब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य तकनीकी जांच से सामने आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: युवक पर बंदरों के झुंड ने किया हम**ला, गिरने से सिर में गंभीर चोट; IGMC में भर्ती

घटनाक्रम को समझ रही पुलिस

पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के सामने आने के बाद ही मां-बेटी की मौत के पीछे की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख