#अपराध

July 11, 2026

पत्नी को UP से हिमाचल घुमाने लाया पति : गला का.ट खाई में फेंकी, सगा भाई-दोस्त भी शामिल

पुलिस ने आधे घंटे में गिरफ्तार किए तीनों आरोपी

शेयर करें:

husband throw wife deep ditch friend real brother arrested solan police up

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है।

पति ने खाई में फेंकी पत्नी

पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी को उत्तर प्रदेश से हिमाचल प्रदेश घूमाने के बहाने सोलन लेकर आया। सुनसान स्थान पर उसने अपने भाई और एक दोस्त के साथ मिलकर पहले महिला के गले पर चाकू से हमला किया और फिर उसे लगभग 80 से 100 मीटर गहरी खाई में धक्का दे दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 23 दिन की मासूम ने खोई मां, पति को घर के आंगन में पड़ी मिली पत्नी की देह

किसी तरह बच गई जान

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद महिला ने हिम्मत नहीं हारी और झाड़ियों का सहारा लेकर किसी तरह सड़क तक पहुंच गई, जिससे उसकी जान बच सकी। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को पुलिस चौकी सपरून को सूचना मिली कि एक महिला को कुछ लोगों ने सड़क किनारे से गहरी खाई में फेंक दिया है।

 

सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सपरून और थाना सदर सोलन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त : 6 जिलों में अलर्ट जारी, रहें सतर्क

रात के अंधेरे में कांड

जांच के दौरान बड़ोग निवासी प्रत्यक्षदर्शी नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 10 जुलाई की रात करीब सवा आठ से साढ़े आठ बजे के बीच उन्होंने देहूंघाट के पास तीन युवकों को एक महिला के साथ देखा था। कुछ दूरी आगे बढ़ने के बाद उन्हें स्थिति संदिग्ध लगी, जिस पर वह वापस लौटे।

गहरी खाई में दिया धक्का

लौटने पर उन्होंने देखा कि तीनों युवकों ने महिला को सड़क से नीचे गहरी खाई में धक्का दे दिया और वहां से नगाली की ओर पैदल फरार हो गए। पुलिस को घटनास्थल के पास पैराफिट पर खून के निशान भी मिले, जिससे वारदात की गंभीरता का अंदाजा लगाया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने गाड़ी पर लगाई फ्लैग रॉड, कोर्ट ने ठोका 9500 रुपये जुर्माना

झाड़ियों के सहारे रोड तक पहुंची महिला

इधर, घायल महिला ने अदम्य साहस का परिचय दिया। गंभीर चोटों के बावजूद वह झाड़ियों के सहारे ऊपर की ओर बढ़ती रही और किसी तरह बाईपास सड़क तक पहुंच गई। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल सोलन पहुंचाया।

इलाके में फैली सनसनी

प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे IGMC शिमला रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना के उजागर होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पैसा, सिगरेट और प्रेमी के लिए भिड़ी दो सहेलियां, एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूंसे

आधे घंटे में सभी आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने वारदात के लगभग आधे घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और घटना के बाद वहां से फरार होने की तैयारी में थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान-

  • दलीप कुमार (28) (महिला का पति)
  • भाई शिवम (20) (दलीप कुमार का सगा भाई)
  • मदन कुमार (28) (दलीप कुमार का दोस्त)

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश बनी आफत, ताश के पत्तों की तरह गिरा पुल- मकानों पर मंडराया खतरा

क्यों किया पति ने ऐसा?

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि घायल महिला दलीप कुमार की पत्नी है। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या की योजना बनाई और अपने भाई व दोस्त को भी इसमें शामिल कर लिया।

गले पर चाकू से हमला

योजना के तहत महिला को हिमाचल प्रदेश घूमने का झांसा देकर सोलन लाया गया। यहां सुनसान स्थान पर पहले उसके गले पर चाकू से हमला किया गया और फिर उसे मृत समझकर गहरी खाई में फेंक दिया गया। हालांकि महिला की जीवटता और समय पर मिले स्थानीय लोगों के सहयोग से उसकी जान बच गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मानसून में बरस रही आफत की बारिश, अब तक 17 लोगों की मौ.त, 120 से ज्यादा...

तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले में थाना सदर सोलन में BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस टीम

मामले के हर पहलू की गहनता से पड़ताल की जा रही है ताकि साजिश से जुड़े सभी तथ्य सामने आ सकें। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख