Home यूटिलिटी बेरोजगारी पर केंद्रीत रही CM सुक्खू की कैबिनेट बैठक, खोला नौकरियों का...

बेरोजगारी पर केंद्रीत रही CM सुक्खू की कैबिनेट बैठक, खोला नौकरियों का पिटारा

Cabinet-Meeting
Cabinet-Meeting

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। आज की कैबिनेट बैठक में सुक्खू सरकार ने नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। कैबिनेट बैठक में वन विभाग में दो हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती को मंजूरी प्रदान की गई है। इसके अलावा हिमाचल में सैंकड़ों पदों पर स्टॉफ नर्सों की भर्ती को हरी झंडी दी गई है।

2061 वन मित्रों की भर्ती को मंजूरी

कैबिनेट बैठक में आज वन विभाग में 2061 वन मित्रों की भर्ती को मंजूरी प्रदान की गई है। यह भर्ती लंबे समय से लटकी हुई थी। हिमाचल हाईकोर्ट द्वारा साक्षात्कार के 10 अंकों पर रोक लगाने के बाद अब यह लटकी भर्ती दोबारा से जल्द ही शुरू होगी। कैबिनेट ने अब 75 प्रतिशत अंक जमा 2 कक्षा के अंकों के आधार पर और 15 प्रतिशत अंक सर्टिफिकेशन (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आईआरडीपी इत्यादि) के देने का निर्णय लिया। इसके बाद इनकी भर्ती शुरू हो पाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के छोटे से गांव का संजय पटियाल भारतीय सेना में बनेगा कर्नल

75 वर्क इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती का फैसला

सुक्खू सरकार ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह के लोक निर्माण विभाग में भी 75 पदों पर भर्ती का फैसला किया है। कैबिनेट बैठक में लोक निर्माण विभाग में 75 वर्क इंस्पेक्टर के पद सृजित करने और उन्हें भरने को मंजूरी प्रदान की है। इन पदों पर 3 साल का सिविल इंजीनियर डिप्लोमा धारकों का चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दिवाली से पहले बुझ गया एक घर का चिराग, शादी अटेंड करने जा रहा था सचिन

स्टाफ नर्स के 150 पद भरने को दी हरी झंडी

आज की कैबिनेट बैठक में स्टाफ नर्सों की भर्ती को मंजूरी प्रदान की गई है। कैबिनेट बैठक में हमीरपुर मेडिकल कालेज में 150 स्टाफ नर्स के पद भरने का बड़ा निर्णय लिया है।

इसके अतिरिक्त कैबिनेट बैठक ने चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, एनेस्थीसिया और रेडियोलॉजी विभागों में छह एसोसिएट प्रोफेसर पद और 10 सहायक प्रोफेसर पद सृजित करने और भरने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 21 साल बाद होने जा रही ये भर्ती- यहां जानिए भर्ती प्रक्रिया

964 PVA होंगे रेगुलर

इसी तरह से कैबिनेट बैठक में सुक्खू सरकार ने पशु चिकित्सालयों में मुख्यमंत्री आरोग्य पशु धन योजना के तहत सालों से सेवाएं दे रहे युवाओं को भी बड़ी राहत दी है। सुक्खू सरकार ने मुख्यमंत्री आरोग्य पशु धन योजना के तहत प्रदेश के पशु चिकित्सालय में 964 पंचायत वेटनरी असिस्टेंट (PVA) को रेगुलर करने की मंजूरी प्रदान की है। इन्हें रेगुलर करने के लिए कैबिनेट ने आज 964 पद सृजित किए। इन पदों पर जीपीए को रेगुलर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कॉलेज में पढ़ने वाली देवांशी पर पड़ी BCCI की नजर, महिला टीम में मिली एंट्री

यहां भी होगी भर्ती

  • कैबिनेट बैठक में हमीरपुर जिले के नादौन में नया उपमंडल पुलिस अधिकारी कार्यालय खोलने के साथ विभिन्न श्रेणियों में पांच पदों के सृजन व भरने को मंजूरी दी है।
  • इसके अलावा कांगड़ा जिले के इंदौरा में एक नई अग्निशमन चौकी की स्थापना को भी मंजूरी दी गई। जिसमें विभिन्न श्रेणियों के 13 पद सृजित कर भरे जाएंगे।
  • कैबिनेट बैठक में लाहौल.स्पीति जिले के केलांग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत शिंकुला में एक नई पुलिस चौकी की स्थापना के साथ विभिन्न श्रेणियों में छह पदों के सृजन और भरने को भी मंजूरी दी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Exit mobile version