#अपराध

November 2, 2025

हिमाचल में ग*न प्वाइंट पर युवक का अपहरण, जंगल में ले जाकर रॉड से पीटा; नाले में फेंका

पीड़ित ने पकड़वाया था देसी कट्टा, दो आरोपियों की पहचान 

शेयर करें:

Una Crime News

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ऊना जिला के सीमांत नगर परिषद संतोषगढ़ में शनिवार शाम हुई कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया। आरोपी युवक को एक जंगल में ले गए और वहां पर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। आरोपियों ने युवक को मार मार कर बेहोश कर दिया और उसे मरा समझ कर नाले में फेंक कर फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

 

मिली जानकारी के अनुसार कार सवार आरोपियों ने स्थानीय युवक शुभम रायजादा को गन प्वाइंट पर अपहरण कर जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा गया और बेहोश हालत में नाले में फेंक दिया। युवक गंभीर रूप से घायल है और वर्तमान में अस्पताल में उपचाराधीन है। पीड़ित युवक ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बंद होंगे विकास कार्य, ठेकेदारों ने सीएम सुक्खू- विक्रमादित्य सिंह को दी चेतावनी

क्या देसी कट्टा पकड़वाने पर हुआ हमला

पीड़ित शुभम रायजादा ने पुलिस को बयान दिया कि यह हमला संभवतः उन लोगों ने किया जिनके पास उसने कुछ समय पहले पुलिस को देसी कट्टा सौंपा था। शुभम के अनुसार 18 अक्टूबर को उसने चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर अपनी वर्कशॉप के पास यह हथियार पुलिस को सौंपा था। इसके बाद से कुछ लोग उस पर नजर रखे हुए थे।

जंगल में बर्बर पिटाई और लूट

शुभम ने बताया कि शनिवार शाम करीब 6रू15 बजे उसे फोन कर बुलाया गया कि उसकी गाड़ी की जांच करनी है। जैसे ही वह वर्कशॉप पहुंचा तो दो अज्ञात व्यक्ति उसे पकड़कर जबरन गाड़ी में बैठा लिया। आगे की सीट पर बैठे व्यक्ति ने पिस्तौल की नोक उसके माथे पर रखकर धमकाया। उसके बाद उसे बहडाला के जंगलों में ले जाकर चार.पांच लोगों ने लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा और बेहोश कर दिया। आरोपी उसके जेब से 22,000 रुपये निकालकर संतोषगढ़ के पास एक नाले में फेंक गए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अवैध संबंधों का खौ*फनाक अंत ! पति ने पत्नी के आशिक को उतारा मौ*त के घाट

स्थानीय गैंग और सियासी संरक्षण का आरोप

शुभम की माता कमलेश रायजादा ने आरोप लगाया कि उनके बेटे पर हमला नगर परिषद में सत्ता रखने वाले गैंग के दबाव में किया गया। उनका कहना है कि शुभम को गुंडों ने बुरे काम में शामिल करने की कोशिश की थी, जिसे उसने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद उसे मारने की यह योजना बनाई गई।

यह भी पढ़ें: हिमाचल से नेपाल बॉर्डर जा रही ट्रैवलर पलटी : 29 थे सवार, मची चीख-पुकार

आरोपी और पुलिस जांच

शुभम के अनुसार हमलावरों में से एक व्यक्ति मिंकल उसे जानता है, जबकि संतोषगढ़ का एक अन्य युवक वीडियो कॉल के माध्यम से हमले की जानकारी ले रहा था और इसमें शामिल था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरुआती दौर में आरोपियों को बचाने का प्रयास किया। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया ने पुष्टि की कि पीड़ित के बयान पर मेहतपुर थाना में भारतीय दंड संहिता और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम घटनास्थल पर लगातार काम कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार के फैसले पर कांग्रेस में बगावत, बागी हुए कई कांग्रेस नेताओं ने खुलकर किया विरोध

स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिकों में भय का माहौल है और लोग सरकार और पुलिस से यह उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ कर कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख