#अपराध

November 18, 2025

हिमाचल : खड्ड में नाममात्र है पानी, फिर कहां से आई महिला की देह; मचा हड़कंप

मोल खड्ड में मिली महिला की देह, पूरे क्षेत्र में हो रही तरह तरह की चर्चाएं

शेयर करें:

himachal kangra woman

जयसिंहपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक खड्ड में महिला की लाश मिली है। महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला कांगड़ा जिला के पुलिस थाना लंबागांव के तहत आते जयसिंहपुर से सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

मोल खड्ड में मिली महिला की लाश

मिली जानकारी के अनुसार जयसिंहपुर उपमंडल के लंबागांव थाना क्षेत्र के बंदाहू गांव के पास मोल खड्ड में एक महिला का शव मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शव मोल खड्ड में पानी में पड़ा था, जिसे देखते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। 

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने मंत्रियों के वेतन-भत्तों के बाद अब दैनिक भत्तों में कर दी बढ़ौतरी; जाने कितना बढ़ाया

पुराना लग रहा शव

खड्ड में शव होने की जानकारी पंचायत प्रधान यशपाल चौहान ने तुरंत लंबागांव पुलिस को दी। प्रारंभिक दृष्टि से शव कुछ दिनों पुराना प्रतीत हो रहा है। शव के आसपास और ऊपर काफी मात्रा में शैवाल जम जाने के कारण यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि महिला की मृत्यु कुछ समय पहले हुई होगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: भाई की तड़प-तड़प कर गई थी जा*न, इस दर्द को ताकत बनाकर अंजू बनी एंबुलेंस चालक

खड्ड में पानी कम, फिर कहां से आई लाश

स्थानीय लोग बताते हैं कि खड्ड में पानी का स्तर काफी कम है। इस कारण पुलिस यह संभावना जता रही है कि शव कहीं और से बहकर नहीं आया, बल्कि यह घटना वहीं की हो सकती है। मृतका की पहचान अभी सुनिश्चित नहीं हो पाई है, लेकिन जांच में पता चला है कि कुछ समय पहले समीपवर्ती गांव सन्हूं से एक महिला लापता हुई थी। उसके परिजन पुलिस चौकी थुरल में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा चुके हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में शेयर हो रहा मासूम गोलू के नाम का स्कैनर, चंदा मांग अपनी जेब भर रहे शातिर

पुलिस महिला की पहचान में जुटी

लंबागांव पुलिस के एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि हमने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। लापता महिला के परिजनों को मौके पर बुलाकर शव की पहचान कराई जा रही है। शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की शादी में चोर बाराती- दुल्हन की गाड़ी का पीछा कर उड़ाए गहने, पुलिस ने पकड़ा मास्टरमाइंड

इस घटना के बाद बंदाहू और आसपास के क्षेत्रों में रहस्यमय घटनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ग्रामीणों में भय का माहौल है और कई लोग अपने.अपने घरों में सावधानी बरतने लगे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की तफ्तीश पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी और जल्द ही सच सामने लाया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख