#अपराध
December 15, 2025
हिमाचल में कमरा नहीं मिला तो प्रेमिका को जंगल में ले गया बिलाल, अलग-अलग मिले सिर और धड़
30 की प्रेमिका, 27 साल का प्रेमी.. अंतरजातीय प्रेम कहानी का हुआ अंत
शेयर करें:

सिरमौर/सहारनपुर। हिमाचल प्रदेश एक पर्यटन राज्य है। यहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। छह दिसंबर 2025 को भी एक ऐसा ही प्रेमी जोड़ा हिमाचल घूमने आया था। उत्तर प्रदेश का 27 वर्षीय मुस्लिम युवक बिलाल अपनी 30 साल की प्रेमिका हिंदू विवाहित महिला उमा को लेकर हिमाचल के सिरमौर जिला में घुमाने लाया था, लेकिन उसका असल मकसद अपनी प्रेमिका की हत्या करना था। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में कमरा ना मिलने पर यह प्रेमी जोड़ा हरियाणा की तरफ चला गया।
इसी बीच 7 दिसंबर को हरियाणा के में प्रेमिका उमा की सिर कटी लाश एक खेत में पाई गई। महिला के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। हरियाणा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर इसकी जांच शुरू की। काफी मशकत के बाद आखिर कार हरियाणा पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया। पुलिस ने दो दिन पहले ही आरोपी महिला के प्रेमी बिलाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी बिलाल ने जो खुलासे किए उसने हर किसी को चौंका दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: मोदी तेरी क*ब्र खुदेगी...नारों पर भड़की भाजपा, माफी मांगे CM सुक्खू - सोनिया गांधी
यह हत्याकांड एक अंतरजातीय प्रेम कहानी का ऐसा खौफनाक अंत था, जिसे सुन कर लोगों की रूह कांप गई। 30 साल की हिंदू विवाहित महिला की उसके 27 साल के प्रेमी मुस्लिम युवक बिलाल ने खौफनाक तरीके से हत्या कर दी। आरोपी ने खुलासा किया कि वह पहले अपनी प्रेमिका को लेकर हिमाचल के सिरमौर जिला में लेकर गया था। वहीं पर एक होटल में ले जाकर उसकी हत्या का प्लान था, लेकिन जब होटल में कमरा नहीं मिला तो वह उसे हरियाणा की तरफ ले गया और सहारनपुर में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें : सुख की सरकार में कर्मचारी बैलेंस बिगड़ा, दो साल में 8 हजार किए भर्ती, रिटायर हुए तीन गुना
दरअसल मृतक 30 वर्षीय महिला उमा एक हिंदू महिला थी। इसमें दिलचस्प बात यह है कि महिला उमा ने प्रेम विवाह किया था। उसका पति एक हाथ से दिव्यांग था और उन दोनों का एक 8 साल के बेटा भी है। बाद में पति से किसी बात पर विवाद हो गया और महिला सहारनुपर के गंगोत्री कॉलोनी में किराये के कमरे में रहने लगी। यहीं पर उसकी मुलाकात 27 साल के बिलाल से हुई। बिलाल एक टैक्सी चालक था। मुलाकातें बढ़ने पर दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे।
करीब दो साल तक दोनों साथ रहे। इस दौरान उमा ने कई बार बिलाल से शादी करने की बात कही, लेकिन वह हर बार टाल जाता। लेकिन इसी बीच बिलाल के परिवार ने किसी दूसरी लड़की से उसका निकाह पक्का कर दिया। ऐसे में बिलाल अब उमा से पीछा छुड़ाने की सोचने लगा। आखिर कार उसने उसे रास्ते से हटाने का फैसला लिया।
पुलिस पूछताछ में बिलाल ने बताया कि वह छह दिसंबर को उमा को घुमाने के बहाने हिमाचल के सिरमौर जिला के पांवटा साहिब ले गया। यहां पर होटल में कमरा लेकर उसकी हत्या का प्लान था, लेकिन होटल में कमरा नहीं मिला, जिसके चलते वह उसे हरियाणा ले गया। यमुनानगर के कलेसर जंगल में ले जाकर पहले उसने उसका बेल्ट से गला घोंटा और फिर पास के खेत में ले जाकर सबूत मिटाने के लिए मीट काटने वाले छुरे से सिर धड़ से अलग कर दिया। उसके बाद उसके कपड़े उतार लिए ताकि उसकी पहचान ना हो सके।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार पर कांग्रेसी महिला नेता के बड़े आरोप, बोलीं- अपमानित महसूस कर रही हूं
आरोपी ने महिला के गले को लिफाफे में डाल कर दूसरी जगह एक खाई में फेंका। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने महिला का सिर भी बरामद कर लिया है। महिला की हत्या करने के बाद आरोपी अपने घर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंचा। वहां जाकर वह अपनी शादी की तैयारियों में जुट गया। पुलिस ने मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए 13 दिसंबर को बिलाल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 14 दिसंबर को बिलाल का निकाह होने वाला था, लेकिन उससे एक दिन पहले ही आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा।