#अपराध

April 6, 2025

हिमाचल घूमने आए दो युवक नदी में डूबे, एक का फिसला पैर, उसे बचाते दूसरा भी बह गया

झारखंड से घूमने आए थे दोनों युवक, एक की मिली देह, दूसरे की तलाश जारी

शेयर करें:

Two youths drowned Lahaul

लाहौल स्पीति। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में 17 साल के युवक की खड्ड में डूबने के बाद अब लाहौल स्पीति जिला में दो पर्यटक युवकों के डूबने की सनसनीखेज खबर सामने आई है। जिसमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि दूसरे डूबे युवक की तलाश की जा रही है। यह घटना लाहौल स्पीति में बहती चंद्र नदी की है। लापता युवक की तलाश में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया है। 

हिमाचल घूमने आए थे दोनों युवक

मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही पर्यटक युवक झारखंड से मनाली घूमने आए थे। पिछली रात को दोनों युवक मनाली के एक होटल में रूके थे। जहां से आज रविवार को दोनों एजेंट के माध्यम से बुक की गई लोकल गाड़ी से सिस्सू पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सिस्सू हेलीपैड के पास चंद्रा नदी पर एक पुरानी और टूटी हुई लोहे की पुलिया पर दोनों पर्यटक चढ़ गए थे। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खड्ड में डूबा 12वीं कक्षा का छात्र, माता-पिता और बूढ़ी दादी का था लाडला

एक का फिसला पैर, उसे बचाते दूसरा भी गिरा

इस पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा था। ऐसे में पुलिया पर फिसलन थी। झारखंड के इन दोनों युवकों में से एक युवक का अचानक पैर फिसला और वह नदी में गिरने लगा। इसी बीच दूसरा युवक उसे बचाने का प्रयास करने लगा, लेकिन वह भी उसके साथ ही नदी में जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में एक युवक तुरंत डूब गया, जबकि दूसरा कुछ दूर तक बहता हुआ दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 10वीं पास के लिए नौकरी, 21 हजार सैलरी सहित मिलेंगी कई सुविधाएं, पढ़ें डिटेल

एक का शव मिला

घटना की जानकारी तुरंत 108 हेल्पलाइन नंबर पर दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची कोकसर पुलिस चौकी की टीम ने अटल टनल पुलिस रेस्क्यू टीम और क्यूआरटी के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर एक युवक का शव बरामद कर लिया है। जबकि दूसरे युवक की अभी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : तेज रफ्तार कार चालक ने रौंदा बुजुर्ग, CCTV फुटेज देख परिजनों के खड़े हुए रौंगटे

19 साल का है मृतक युवक

जिस युवक का शव मिला है पुलिस को उसकी जब से एक  एटीएम कार्ड मिला है। मृतक युवक की पहचान 19 वर्षीय अमर कुमार निवासी झारखंड निवासी के रूप में हुई है। वहीं लापता युवक की पहचान सामर्थ के रूप में हुई है। दोनों युवक दोस्त थे। पुलिस ने इस घटना की जानकारी युवकों के परिजनों को दे दी है।

 

वहीं लापता युवक की तलाश की जा रही है। लापता युवक की तलाश के लिए जिला पुलिस के साथ डीडीएमए केलांग, तहसीलदार केलांग, ग्राम पंचायत सिस्सू के उप प्रधान और मनाली एडवेंचर टीम लगी हुई है। पुलिस के अनुसार युवक की तलाश के लिए देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा। 

यह भी पढ़ें : हिमाचली महिला ने छोटे से बगीचे से की शुरूआत, आज सालाना कमा रही 40 लाख रुपए

कांगड़ा में खड्ड में डूबा 17 साल का लड़का

बता दें कि आज रविवार को ही हिमाचल के कांगड़ा जिला में भी एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। युवक मात्र 17 साल का था और घर से खेलने की बात कह कर निकला था। युवक ने 12वीं कक्षा की परीक्षाएं दी थी और आजकल छुट्टियों के चलते घर पर ही था। रविवार सुबह वह दोस्तों के साथ खेलने की बात कह कर घर से निकला था। लेकिन बाद में नदी में नहाने चला गया और वहीं पर डूब गया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख