#अपराध

May 14, 2026

हिमाचल में 'संस्कारी चोर' की करतूत! घर में घुसकर पहले महिला को किया प्रणाम, फिर उड़ां ली बालियां

सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई चोरी की यह घटना, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचे दोनों चोर

शेयर करें:

hamirpur theft Case

हमीरपुर। देवभूमि हिमाचल के हमीरपुर जिले से एक ऐसी चोरी की वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। अक्सर चोर अंधेरे का फायदा उठाकर चुपके से हाथ साफ करते हैं, लेकिन हमीरपुर के भोरंज उपमंडल में चोरों ने न केवल दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया, बल्कि अपनी श्संस्कारश् वाली हरकत से सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गए।

पहले प्रणाम फिर चोरी

दरअसल ग्राम पंचायत लुद्दर महादेव के डुहका गांव में दो शातिर चोरों ने एक घर में घुसकर सो रही बुजुर्ग महिला के कानों से बालियां उड़ां लीं। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि चोरी करने से पहले शातिर चोर ने बुजुर्ग महिला को बाकायदा प्रणाम किया और उसके बाद बेहद चालाकी से कानों से बालियां निकाल लीं। चोरी की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 28 का युवक, 34 की महिला... आधी रात को कार में चिट्टा सप्लाई करने निकले थे, पुलिस ने धरे

दिनदहाड़े घर में घुसे चोर

यह मामला हमीरपुर जिला के भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत लुद्दर महादेव के डुहका गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला जानकी देवी घर में अकेली थीं और उस समय आराम कर रही थीं। उनका बेटा सपरिवार बाहर गया हुआ था। इसी बीच दो युवक घर के आसपास घूमते रहे और काफी देर तक यह पता लगाने की कोशिश करते रहे कि घर में कोई जाग रहा है या नहीं। जब उन्हें कोई हलचल दिखाई नहीं दी तो एक युवक चुपचाप घर के भीतर दाखिल हो गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : सुबह-सवेरे युवक की मौ*त, सतलुज के पास गहरी खाई में गिरी गाड़ी- परिवार बेसुध

पहले प्रणाम, फिर उड़ाई बालियां

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपी घर के अंदर पहुंचने के बाद बुजुर्ग महिला के पास गया और पहले उन्हें प्रणाम किया। महिला गहरी नींद में थी, इसलिए उसे इस बात का एहसास तक नहीं हुआ। इसके बाद आरोपी ने बेहद सफाई से महिला के कानों से सोने की बालियां उतारीं और बाहर खड़े अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें- सुक्खू सरकार का कर्मचारियों को तोहफा! बकाया एरियर-DA भुगतान की तैयारी तेज; विभाग को दिए ये निर्देश

परिवार लौटने पर हुआ खुलासा

कुछ समय बाद जब महिला के परिजन घर लौटे तो उन्हें बुजुर्ग के कानों से बालियां गायब मिलीं। इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें चोरी की पूरी वारदात सामने आ गई। मामला तुरंत पुलिस तक पहुंचाया गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

सुनार को बेच दिए चोरी के गहने

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी चोरी की गई बालियों को पट्टा क्षेत्र के एक सुनार को करीब 20 हजार रुपये में बेच चुके थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को घटनास्थल के पास से और दूसरे को जाहु कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं और कबाड़ का काम करते हैं।

 

यह भी पढ़ें : AIIMS RESULT 2026 : हिमाचल की बेटी ने देशभर में चमकाया नाम, 22वां रैंक हासिल कर बनी स्टेट टॉपर

पुलिस खंगाल रही आपराधिक रिकॉर्ड

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों पहले किसी अन्य चोरी की वारदात में शामिल रहे हैं या नहीं। साथ ही उस सुनार से भी पूछताछ की जा रही है, जिसने चोरी के गहने खरीदे थे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: पैदल स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा को टैंपो ने कु.चला, मौके पर थम गईं सांसें

लोगों से सतर्क रहने की अपील

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और अजनबी लोगों से सतर्क रहें। पुलिस का कहना है कि घरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने से ऐसे मामलों का खुलासा करने में काफी मदद मिलती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख