#अपराध

September 18, 2025

हिमाचल: विदेश जाउंगा-लाखों कमाउंगा... परिवार का बनूंगा सहारा, शातिरों ने 3 युवकों के तोड़ दिए सपने

कनाडा में फूड पैकिंग की नौकरी दिलाने का दिया लालच

शेयर करें:

una youth fruad

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक बार फिर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कनाडा में फूड पैकिंग की नौकरी दिलाने का लालच देकर स्थानीय युवाओं से लाखों रुपये की ठगी की गई है। मामले में आरोपियों ने न केवल विदेश भेजने का झांसा दिया, बल्कि समय पर वादे पूरे न होने पर फरार भी हो गए। अब ठगी का यह मामला मोहाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां आगे की जांच जारी है।

ठगी का केंद्र मोहाली की रुद्राक्ष ग्रुप कंपनी

यह पूरा मामला मोहाली स्थित एक कथित प्लेसमेंट कंपनी रुद्राक्ष ग्रुप और इसके संचालक राकेश रिक्खी से जुड़ा है। इस कंपनी ने कनाडा में फूड पैकिंग जैसे सरल कार्यों में नौकरी दिलवाने का वादा कर ऊना जिले के कई लोगों से लाखों रुपये ऐंठे। हालांकि निर्धारित समय सीमा के भीतर न तो नौकरी मिली और न ही धनवापसी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: विधायक जी...मेरा बच्चा बीमार है- 10 हजार भेज दो प्लीज: पैसे मिले तो खरीद लिया मोबाइल

दो युवकों से ठगे सात लाख

टकोली निवासी विशाल शर्मा और दिल्ली एयरपोर्ट पर कार्यरत अजमेर सिंह इस गिरोह के शिकार बने। दोनों ने अगस्त 2022 में मोहाली में रुद्राक्ष ग्रुप के दफ्तर में जाकर कंपनी संचालक से मुलाकात की थी। कंपनी ने प्रति व्यक्ति 3ण्5 लाख रुपये में कनाडा में नौकरी दिलाने का दावा किया। दोनों ने चेक नकद और गूगल-पे के माध्यम से कुल 7 लाख की राशि जमा करवाई। तीन महीने के भीतर विदेश भेजने का वादा किया गया, लेकिन न नौकरी मिली, न ही पूरी रकम लौटाई गई। केवल 1.30 लाख रुपये वापस किए गए, जबकि शेष 5.70 लाख की राशि अब भी बकाया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के 119 शिक्षक लापरवाह, प्रमोशन के 28 दिन बाद भी नहीं किया ज्वॉइन, अब निरस्त होगी पदोन्नति

मुबारिकपुर निवासी से 5.30 लाख की ठगी

एक अन्य मामला मुबारिकपुर के दिनेश सिंह का है] जिन्होंने जनवरी 2024 में इसी कंपनी से संपर्क किया। उनसे भी कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर 5.30 लाख रुपये की मांग की गई। दिनेश ने गूगल-पे और एनईएफटी के जरिए पूरी राशि अदा कर दी। लेकिन वादे के अनुसार न तो उन्हें विदेश भेजा गया और न ही पैसे लौटाए गए। दिनेश का कहना है कि जब वह दिसंबर 2024 में कंपनी के कार्यालय पहुंचे, तो देखा कि रुद्राक्ष ग्रुप का दफ्तर बंद हो चुका है। इसके बाद उन्हें समझ आ गया कि वे भी ठगी का शिकार हो चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें : आपदा से घिरे हिमाचल को राम भरोसे छोड़- CM सुक्खू लंदन रवाना, पत्नी-बेटियों को भी ले गए साथ

पुलिस ने दर्ज की जीरो एफआईआर

डीएसपी अंब डॉ वसुधा सूद ने जानकारी दी कि दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 318(4) के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। चूंकि घटना का मुख्य केंद्र मोहाली है, इसलिए अंब पुलिस थाना द्वारा मामले को मोहाली के फेज-1 पुलिस स्टेशन को स्थानांतरित कर दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें : यूथ कांग्रेस ने कंगना को दिखाए काले झंडे, 'गो बैक- You Are Late' के लगाए नारे; जानें कारण

पीड़ितों ने आरोपियों पर मांगी कार्रवाई

दोनों शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि राकेश रिक्खी और उसकी टीम के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई और युवा इस प्रकार की ठगी का शिकार न हो। साथ ही उन्होंने पूरी रकम की वापसी की मांग भी की है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख