#अपराध

November 13, 2025

हिमाचल : जवान बेटी की तलाश में भटक रहे परिजन, डेढ़ महीने से पुलिस के हाथ खाली

शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है, लेकिन लड़की का अब तक नहीं मिला कोई सुराग

शेयर करें:

Chamba News

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां सलूणी उपमंडल के नचकोटी गांव की 23 वर्षीय युवती बीते डेढ़ महीने से लापता है। लंबा वक्त बीत जाने के बावजूद युवती का कोई अता-पता नहीं है, जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

23 साल की बेटी लापता

पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि अब तक की जांच किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। बुधवार को युवती के माता-पिता और रिश्तेदारों ने चंबा जिला मुख्यालय पहुंचकर SP कार्यालय के बाहर गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : घर से गांव के युवाओं को सप्लाई हो रहा था चिट्टा, पुलिस ने मां-बेटी संग 3 किए अरेस्ट

डेढ़ महीने से पुलिस के हाथ खाली

परिजनों ने कहा कि उन्होंने 28 सितंबर को ही बेटी के लापता होने की सूचना पुलिस को दे दी थी, लेकिन जांच की रफ्तार बेहद धीमी रही। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती, तो शायद उनकी बेटी आज सुरक्षित घर लौट आती।

आखिरी बार अध्यापक के साथ दिखी

जानकारी के मुताबिक, युवती बालू क्षेत्र में कंप्यूटर कोर्स कर रही थी। 28 सितंबर को वह अपने घर से निकली और फिर कभी वापस नहीं लौटी। जब परिवार को उसकी तलाश शुरू की, तो आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए। फुटेज में युवती एक स्थानीय अध्यापक के साथ कार में जाती हुई दिखाई दी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : 15 वर्षीय लड़की के पेट में उठा दर्द, अस्पताल ले गए परिजन- निकली 4 महीने की प्रेग्नेंट

अध्यापक की पत्नी ने दी थी सूचना

पहले दोनों को चंबा-जोत मार्ग पर देखा गया और बाद में कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र में। इसके बाद युवती का कोई पता नहीं चला। युवती के पिता ने बताया कि अध्यापक की पत्नी ने खुद उन्हें फोन पर सूचना दी थी कि उनकी बेटी उसके पति के साथ देखी गई है।

अब नहीं मिल रहा कोई सुराग

उसने परिवार को तुरंत जाकर रोकने की सलाह दी थी, लेकिन जब तक वे पहुंचे, दोनों वहां से जा चुके थे। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन कई दिन तक जांच में देरी होती रही। अब तक बेटी का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार सदमे में है।

यह भी पढ़ें : क्या CM सुक्खू ने किया भेदभाव? BJP के गढ़ से 41 डॉक्टरों का तबादला, उठने लगे सवाल

अध्यापक गिरफ्तार, फिर भी रहस्य बरकरार

चंबा केSP विजय सकलानी ने बताया कि युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट 28 सितंबर को दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उस अध्यापक को गिरफ्तार किया है, जो आखिरी बार युवती के साथ देखा गया था।

लाई डिटेक्टर टेस्ट भी करवाया

हालांकि, पुलिस को अब तक आरोपी से कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। फोरेंसिक टीम को कुछ अहम साक्ष्य जांच के लिए भेजे गए हैं और आरोपी का लाई डिटेक्टर (पॉलीग्राफ) टेस्ट भी करवाया गया है। SP का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, और पुलिस हर संभव दिशा में जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : दिन में डिलीवरी बॉय, शाम में जिम जाकर बहाया पसीना- चपरासी के बेटे ने कमाया नाम

“हमारी बेटी कहां है?”

वहीं, युवती की मां ने रोते हुए कहा कि हमारी बेटी का कोई कसूर नहीं था। वह अपने सपनों के लिए पढ़ रही थी, लेकिन अब न जाने कहां है। हमने पुलिस को बार-बार कहा कि मामले को गंभीरता से लें, पर अब तक कुछ भी पता नहीं चला।

 

ग्रामीणों ने भी इस मामले की तेजी से जांच की मांग की है और कहा कि जब CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि युवती आरोपी के साथ थी, तो पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग क्यों नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: स्कूल के बाहर से लड़की लेकर भागा मुस्लिम युवक : पुलिस ने हिमाचल में पकड़ा

पुलिस पर बढ़ा दबाव

लगातार बढ़ते सार्वजनिक दबाव के बीच चंबा पुलिस अब जांच के हर पहलू को खंगाल रही है। टीम ने चंबा, कांगड़ा और पठानकोट क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया है। वहीं, युवती के मोबाइल लोकेशन और बैंक डिटेल्स की भी जांच की जा रही है।

 

फिलहाल, युवती का कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन परिवार अब भी उम्मीद लगाए बैठा है कि उनकी बेटी सुरक्षित मिलेगी। परिजनों ने मुख्यमंत्री और डीजीपी से भी अपील की है कि इस मामले में विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर जल्द से जल्द युवती को खोजा जाए।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख