#अपराध

February 19, 2025

हिमाचल : 8 साल बाद घर लौटे पति ने मासूम के सामने पत्नी को पहुंचाया परलोक, पुलिस ने दिल्ली से धरा

पुलिस पहले अज्ञात व्यक्ति को मान रही थी आरोपी, मोबाइल से खुला राज 

शेयर करें:

Sirmaur News

ऊना। ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के कोलका गांव में 8 साल से घर नहीं आए पति ने 4 दिन बाद अचानक लौटकर पत्नी की हत्या कर दी और उसके गहने लेकर फरार हो गया। मृतक 35 वर्षीय महिला के मायके वालों ने पति को घटना का जिम्मेदार मानकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

हत्यारा पति दिल्ली से गिरफ्तार

पुलिस ने मृतका दिनेश्वरी (मीनू) के मोाबइल लोकेशन के आधार पर आरोपी पति दिनेश (काकू) को ढूंढ़ निकाला और उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार देर शाम को उसे ऊना लाने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ में और भी कई राज खुलने की संभावना है। पुलिस इससे पहले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर अंधेरे में तीर चला रही थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटी से कहा बाजार जा रहा हूं- परिवार को जंगल में मिली उप प्रधान की देह

मासूम बेटे के सामने पत्नी की हत्या

मृतक महिला का सात साल का बेटा है। आरोपी ने उसी के सामने अपनी पत्नी की हत्या की है। उसके पास मृतक महिला का फोन तथा कुछ गहने भी बरामद हुए, जोकि मायके पक्ष ने अपनी बेटी को दिए थे। पुलिस के अनुसार फोन की लोकेशन से पता चला कि महिला की हत्या के दिन उसका पति घर आया था। इसी आधार पर पुलिस ने पति को दिल्ली से पकड़ा।

 

Sirmaur News

फोन से लोकेशन हुई ट्रेस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक महिला के पति को पुलिस टीम ने दिल्ली में पकड़ा और ऊना लाया गया। उसके कब्जे से मृतक महिला का फोन तथा कुछ गहने भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन महिला के फोन की लोकेशन अंब रेलवे स्टेशन पर मिली थी। उसकी लोकेशन के आधार पर मृतक महिला के पति को दिल्ली में पकड़ा गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद आगामी पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें : CM के जिले में नया बवाल: महाराणा प्रताप की मूर्ती को लेकर हिंदू-मुस्लिम अड़े

पति ने की थी दूसरी शादी

बताया जा रहा है कि, दिनेश्वरी देवी की शादी छह साल पहले दिनेश से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। मगर प्रेम विवाह के बाद भी पति ने कुछ ही दिनों बाद दूसरी महिला रख ली। महिला का पति दिनेश पिछले पांच साल से सोलन में ही रहता है और घर भी नहीं आता है। मृतका के मायका पक्ष ने उसके पति पर ही हत्या के आरोप लगाए थे।

पति पर लगाए थे हत्या के आरोप

मायका पक्ष के अनुसार महिला का पति पिछले कई साल से गायब है और सोलन में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था। वह अपनी पहली पत्नी को लगातर जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। जिस पर परिजनों ने दामाद पर उनकी बेटी की हत्या करने के गंभीर आरोप जड़े हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : प्लंबर का काम करता था सागर, कमरे में पड़ी मिली देह- सदमे में परिजन

फेसबुक पर हुई दोस्ती

परिजनों ने बताया कि करीब 8 साल पहले मीनू की सोशल मीडिया के जरिए काकू के साथ दोस्ती हुई थी। बाद में दोनों की ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने प्रेम विवाह करने का फैसला लिया। इस शादी से दोनों को सात साल का बेटा भी है। मगर काफी समय से काकू मीनू से अलग दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख