राजनीति

#अपराध

April 30, 2025

हिमाचल : बीच बाजार युवकों ने दुकानदार पर बरसाए लात-घूसे, वीडियो बनाते रहे लोग- कोई नहीं आया बचाने

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मार्केट की वीडियो

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Una News

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बीती शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है- जहां पांच से छह युवकों ने मिलकर एक दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया। यह वारदात ऊना शहर के बीचों-बीच उस वक्त हुई जब दुकानदार अजय रायजादा अपनी दुकान पर मौजूद था।

युवकों की गुंडागर्दी, तमाशा देखते रहे लोग

दुखद बात ये है कि जब युवक दुकानदार को पीट रहे थे। तब वहां मौजूद भीड़ में से कोई भी  दुकानदार को बचाने के लिए आगे नहीं आया। लोग तमाशा देखते रहे और मारपीट की वीडियो बनाते रहे। सोशल मीडिया पर इस मारपीट की एक वीडियो भी काफी वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से भागी बेटी, दुख नहीं सह पाया पिता- वीडियो कॉल कर परिजनों को कहा अलविदा

दुकानदार को बेरहमी से पीटा

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मगर हमला इतना अचानक और हिंसक था कि अजय रायजादा को गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाना पड़ा। फिलहाल, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस पर भड़के अनुराग ठाकुर, बोले- पाकिस्तान के बोल बोलना बंद करें कांग्रेसी

युवकों ने हाथियार से किया हमला

इस हमले की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो गाड़ी में आए युवक हथियारों से लैस थे और उन्होंने अजय को घेरकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। डंडों और रॉड से किए गए इस हमले में अजय बेबस होकर जमीन पर गिर पड़ा, जबकि वहां खड़ी भीड़ तमाशबीन बनी रही। हमलावर हमले के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए।

आपस में हुई थी कुछ बहस

पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे किसी निजी विवाद की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अजय रायजादा और युवकों के बीच पहले कुछ बहस हुई थी, जो धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गई। इसके बाद युवकों ने योजनाबद्ध तरीके से अजय को निशाना बनाया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के तीन युवकों ने हरियाणा में त्यागे प्राण, चेहरे देख कांपी परिजनों की रूह

CCTV खंगाल रही पुलिस

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच से छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि CCTV फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। स्कॉर्पियो गाड़ी का नंबर पुलिस के हाथ लगा है और प्रारंभिक जांच में यह गाड़ी ऊना क्षेत्र की ही बताई जा रही है।

 

पुलिस का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी और मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी कोणों से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख