#अपराध

July 18, 2025

हिमाचल के धार्मिक स्थल में देसी क*ट्टा लेकर घूम रहा पंजाबी युवक धरा, दो साथी फरार

पंजाब के दो श्रद्धालुओं ने कट्टे के साथ पकड़ा आरोपी

शेयर करें:

Una Crime News

ऊना। हिमाचल के ऐतिहासिक शक्तिपीठों में हर साल बाहरी राज्यों से लाखों श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। लेकिन कई बार इन श्रद्धालुओं की आड़ में कुछ अपराधिक किस्म के लोग भी प्रदेश में प्रवेश करते हैं। ऐसा ही एक संदिग्ध व्यक्ति हिमाचल के ऊना जिला में बीती रात को पकड़ा गया है। आरोपी के पास से हथियार बरामद हुआ है। अब सवाल यह उठ रहा है कि यह व्यक्ति प्रसिद्ध धार्मिक स्थल में हथियार लेकर क्यों पहुंचा था और उसके निशाने पर कौन था।

पीर निगाह मंदिर में हथियार के साथ पकड़ा युवक

मामला हिमाचल के जिला ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह मंदिर में बीती रात को सामने आया है। मंदिर परिसर में उस समय अफरा.तफरी का माहौल बन गया, जब श्रद्धालुओं ने सतर्कता दिखाते हुए एक संदिग्ध युवक को हथियार सहित धर दबोचा। हथियार के साथ पकड़ा गया व्यक्ति पंजाब का निवासी बताया जा रहा है। जिसे पुलिस ने हिरासत मे लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : HRTC का बड़ा फैसला: बिना टिकट सवारी मिलने पर कंडक्टर की सैलरी होगी जब्त, यहां जानें पूरी खबर

श्रद्धालुओं को हुआ शक

दरअसल घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। पंजाब के लुधियाना जिले की समराला तहसील के रहने वाले गुरसेवक सिंह अपने मामा के बेटे चरणजीत सिंह के साथ पीर निगाह मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। पूजा.अर्चना के बाद जब वे मंदिर परिसर से बाहर आए, तो उन्होंने देखा कि एक संदिग्ध युवक उनकी पार्क की गई बाइक के आसपास संदिग्ध तरीके से घूम रहा था। गुरसेवक और चरणजीत को युवक की गतिविधियों पर शक हुआ। उन्होंने तुरंत सतर्कता दिखाई और युवक से सवाल.जवाब करने की कोशिश की। तभी वहां मौजूद दो अन्य संदिग्ध लोगों ने उन पर हमला करने की कोशिश की और भागने लगे।

हिम्मत दिखाकर दबोचा संदिग्ध

गुरसेवक और चरणजीत ने हिम्मत नहीं हारी और भागते हुए युवकों का पीछा किया। दोनों ने मिलकर एक युवक को धर दबोचा। पकड़े गए युवक ने खुद को छुड़ाने के लिए कमर से देसी कट्टा निकालने की कोशिश की, लेकिन दोनों श्रद्धालुओं ने उसे पूरी ताकत से काबू में कर लिया। इस बीच स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। पकड़े गए युवक की पहचान हरजिन्द्र सिंह पुत्र हजूरा सिंह निवासी गांव पैली तहसील बलाचौर जिला नवांशहर पंजाब के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : पंजाब में दहेज का शिकार हुई हिमाचल की बेटी ! मां बोली - ससुराल वालों ने ले ली जा*न

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हथियार सहित हिरासत में ले लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। एएसपी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह चोरी की नीयत से मंदिर परिसर में आया था या इसके पीछे कोई अन्य आपराधिक मंशा थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में नशे ने लील ली एक और युवक की जिंदगी, गाड़ी में पड़ा मिला- सदमे में परिजन

अन्य संदिग्धों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि हरजिन्द्र सिंह के साथ मौजूद अन्य दो संदिग्ध युवक मौके से फरार हो गए हैं। उनकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल आपदा की रात का इकलौता चश्मदीद- पास बैठे दोस्तों को डूबते देखा, बताया खुद कैसे बचा

स्थानीय लोगों में रोष और चिंता

घटना के बाद पीर निगाह मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है। कई श्रद्धालुओं ने यह भी कहा कि यदि गुरसेवक और चरणजीत ने समय रहते साहस नहीं दिखाया होताए तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख