#अपराध

September 20, 2025

हिमाचल में पंजाबी पर्यटकों की दादा*गिरी: मामूली कहासुनी के बाद युवक पर चला दी गो*ली, आरोपी फरार

कांगड़ा जिला के पर्यटन क्षेत्र धर्मशाला में हुई वारदात

शेयर करें:

dharamshala crime News

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के शांत और पर्यटन नगरी के रूप में पहचान रखने वाले धर्मशाला में शनिवार को एक बार फिर पंजाब से आए युवकों की गुंडागर्दी देखने को मिली। मामूली कहासुनी के बाद बात इतनी बढ़ गई कि हथियारों का इस्तेमाल कर दिया गया। कोतवाली बाजार में हुई इस घटना में एक पंजाबी युवक ने स्थानीय युवक पर रिवॉल्वर से गोली चला दी, जो उसके गले को छूते हुए निकल गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

मामूली कहासुनी ने लिया जानलेवा रूप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार सुबह करीब 1:25 बजे की है। बताया जा रहा है कि पंजाब से आए 5-6 युवकों और स्थानीय युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। बहस ने जल्दी ही उग्र रूप ले लिया और मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान पंजाब के एक युवक ने रिवॉल्वर निकालकर फायरिंग कर दी। गोली बेहद करीब से निकलते हुए एक स्थानीय युवक के गले को छूती हुई निकल गई। गनीमत रही कि जान का नुकसान नहीं हुआ, वरना यह घटना और भी भयावह हो सकती थी।

यह भी पढ़ें : सज गया होलीलॉज... विक्रमादित्य सिंह बनेंगे दूल्हा, कौन होंगे खास मेहमान- कहां होगा रिसेप्शन, सब जानें

CCTV फुटेज वायरल, शहर में दहशत का माहौल

घटना के तुरंत बाद का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें गोली चलाने की पूरी वारदात कैद है। वीडियो के वायरल होते ही धर्मशाला और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल फैल गया है। स्थानीय लोग इस घटना से बेहद आक्रोशित हैं और बाहरी राज्यों से आने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी की मांग कर रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई तेज, आरोपी चिन्हित

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम गठित कर दी गई थी। CCTV फुटेज की मदद से हमलावरों और उनके वाहन की पहचान कर ली गई है। आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मक्की का गट्ठा उठाते ही 'काल' ने मारा झपटा, 36 वर्षीय महिला की चली गई जा*न

हिमाचल में बढ़ता अपराध: अब आम हो चुके हैं गोलीकांड

यह घटना कोई पहली नहीं है जब हिमाचल में बाहरी तत्वों की वजह से कानून व्यवस्था प्रभावित हुई हो। बीते कुछ समय में राज्य के कई जिलों  विशेषकर कांगड़ा, सोलन और मंडी से हत्या, फायरिंग और अवैध हथियारों की बरामदगी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। शांत पहाड़ी राज्य में अपराध का यह बढ़ता ग्राफ न केवल स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय है, बल्कि पर्यटन और निवेश जैसे क्षेत्रों पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है।

यह भी पढ़ें : दूल्हा बनने से पहले विक्रमादित्य का कंगना को जवाब, कहा- 'ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे'- यही हमारी प्रार्थना है

गश्त व्यवस्था पर भी उठे सवाल

चौंकाने वाली बात यह है कि घटना रात 1:25 बजे घटी, जबकि पुलिस की नियमित गश्त रात 12 बजे तक ही होती है। इससे सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरियों को लेकर फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही है, लेकिन शहरवासी इससे संतुष्ट नहीं दिख रहे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर में घुसकर व्यक्ति पर चलाया दरा*ट, पुलिस ने चार सगे भाई किए अरेस्ट

 

धर्मशाला में हुई यह घटना हिमाचल की बदलती कानून व्यवस्था की ओर इशारा कर रही है। पंजाब से आए असामाजिक तत्वों की इस तरह की बढ़ती गतिविधियां अब प्रदेश की शांति और सुरक्षा पर सीधा हमला बनती जा रही हैं। जनता उम्मीद कर रही है कि पुलिस केवल कार्रवाई के आश्वासन तक सीमित न रहे, बल्कि जल्द ही दोषियों को पकड़कर कड़ी सजा दिलवाए और भविष्य के लिए ठोस रणनीति बनाए।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख