#अपराध
February 20, 2025
हिमाचल पुलिस को चकमा देकर भागा कैदी, चंद घंटों में हुआ अरेस्ट- फिर पहुंचा सलाखों के पीछे
पुलिस ने पेशी के लिए धर्मशाला कोर्ट लाया था कैदी
शेयर करें:
कांगड़ा। हिमाचल पुलिस के कांगड़ा जिले में एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। मगर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चंद घंटो में फरार कैदी को दबोच लिया। अब कैदी दोबारा सलाखों की पीछे पहुंच गया है।
कैदी को बीते कल धर्मशाला कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था- जहां से वह पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। कैदी के फरार होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कैदी को क्रिकेट स्टेडियम, चेलियां, दाड़ी, चरान खड्ड और सकोह आदि स्थानों पर सर्च किया। कैदी की तलाश के लिए खोजी कुत्तों के दल की भी मदद ली गई। मगर उसका सात घंटे तक कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। मगर शाम को कैदी को पुलिस ने पकड़कर धर्मशाला जेल भेज दिया।
फरार कैदी रजत बंसल कांगड़ा शहर के वार्ड-6 का रहने वाला है। उसके खिलाफ लूटपाट, चोरी और नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।
मामले की पुष्टि करते हुए DSP अंकित शर्मा ने बताया कि फरार कैदी रजत के घर के आसपास सादे कपड़ों में पुलिस जवान तैनात किए। शाम करीब 6 बजे जब रजत मिशन रोड से अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सादे कपड़ों में तैनात पुलिस जवानों ने उसे पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि चोरी के मामले में रजत को दो साल की सजा हुई है। इसमें उसने एक साल व आठ माह की सजा भुगत ली है और अभी कुछ ही माह के बाद वह छूटने वाला था। एक अन्य दुर्घटना के मामले में उसकी बेल हुई है और उसी मामले के लिए पुलिस हिरासत में उसे जेल से धर्मशाला न्यायालय लाया गया। मगर सजायाफता कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।