राजनीति

#अपराध

August 25, 2026

हिमाचली ने UP की लड़की से रचाया ब्याह : डेढ़ महीने बाद सास से गहने ले फरार हुई दुल्हन

इंस्टाग्राम पर हुई थी युवक और युवती की पहचान

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

newly married women up fraud left home jewellery cash palampur boy hp

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। पालमपुर इलाके में शादी के कुछ ही समय बाद एक नवविवाहिता के अचानक घर से चले जाने का मामला चर्चा में है।

गहने-कैश लेकर नई दुल्हन फरार

पति और उसके परिवार का आरोप है कि महिला अपने साथ करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और लगभग 50 हजार रुपये की नकदी लेकर गई है। घर से निकलने के बाद महिला की ओर से पति को एक संदेश मिलने की बात कही जा रही है, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : सुबह-सवेरे गहरी खाई में समाई वाहन, महिलाओं-बच्चों समेत 50 लोग थे सवार

कैसे शुरू हुआ दोनों का रिश्ता?

परिवार के अनुसार, महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसकी पहचान पालमपुर क्षेत्र के युवक से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने के बाद उन्होंने विवाह करने का फैसला लिया।

परिवारों की सहमति से हुई शादी

बताया गया कि युवक अपने परिवार के सदस्यों के साथ उत्तर प्रदेश गया था। इसके बाद विवाह हुआ और नवविवाहिता को पालमपुर स्थित ससुराल लाया गया। परिवार की ओर से उसके घर आने पर पारंपरिक रूप से धाम का आयोजन भी किया गया था।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: कैरी बैग के 10 रुपये लेना RED TAPE को पड़ा भारी- ग्राहक पहुंचा कोर्ट, लगा 24 हजार जुर्माना

कैसा था दुल्हन का व्यवहार?

परिजनों का कहना है कि शादी के बाद महिला परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सामान्य रूप से रह रही थी। उस दौरान उसके व्यवहार को लेकर किसी तरह का संदेह परिवार को नहीं हुआ।

सास से मांगे गहने

परिवार के मुताबिक, करीब डेढ़ महीने बाद महिला ने अपनी सास से कुछ आभूषण मांगे। उसने कथित तौर पर बताया कि वह पति के साथ बाहर घूमने जाने वाली है। इस बात पर भरोसा करते हुए सास ने उसे सोने और चांदी के आभूषण दे दिए। हालांकि, परिवार का कहना है कि चांदी के कुछ गहने सास के पास ही रह गए थे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : घर के बाहर टहल रही महिला की आंखों में फेंकी मिर्ची, गले से झपटी सोने की चेन और...

घर से रात में निकली

परिवार का आरोप है कि आभूषण मिलने के बाद महिला रात के समय घर से चली गई। परिजनों के मुताबिक, वह अपने साथ लगभग पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और घर में रखी करीब 50 हजार रुपये की रकम भी ले गई।

पति को सुबह चला पता

सुबह जब पति ने उसे कमरे में नहीं पाया तो परिवार में चिंता फैल गई। इसके बाद परिजनों ने आसपास के स्थानों के अलावा रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर भी उसकी तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की 17 वर्षीय तनुजा देहारदून से लापता : दो हफ्ते से ढूंढ रहा परिवार, बेबस मां ने मांगी मदद

पति के फोन पर आया मैसेज

तलाश के दौरान पति के मोबाइल फोन पर महिला का एक संदेश आने की बात सामने आई। परिवार के अनुसार, संदेश में महिला ने कथित तौर पर कहा कि उसे ससुराल में रहना अच्छा नहीं लग रहा था।

मोबइल फोन आ रहा बंद

संदेश मिलने के बाद परिवार ने उससे संपर्क करने की कोशिश की। मगर इसके बाद उसका मोबाइल नंबर बंद बताया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन परिवार को कोई जवाब नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में भांग उगाने का रास्ता साफ : नियमों में हुए बड़े बदलाव, सरकार ने घटाई फीस

परिवार ने जताई चिंता

महिला के अचानक चले जाने के बाद पति और उसके परिजन परेशान हैं। परिवार का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि महिला के बारे में जल्द कोई जानकारी मिल जाएगी, लेकिन मोबाइल बंद होने और संपर्क नहीं होने के कारण उनकी चिंता बढ़ती जा रही है।

पुलिस में मामला दर्ज...

दूसरी ओर, महिला के घर से आभूषण और नकदी लेकर जाने का आरोप भी परिवार की ओर से लगाया गया है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि के लिए अभी पुलिस जांच या किसी आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- CM सुक्खू का ऐलान : 2 लाख परिवारों को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये- 300 यूनिट बिजली भी फ्री

शिकायत की स्थिति स्पष्ट नहीं

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फिलहाल इस मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए महिला के घर से जाने की वास्तविक वजह, उसके वर्तमान स्थान और कथित तौर पर आभूषण व नकदी साथ ले जाने के दावे पर अभी अंतिम निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा।

अगर पुलिस में दी शिकायत

अगर परिवार की ओर से पुलिस में शिकायत दी जाती है तो- महिला की तलाश, उसके मोबाइल और संपर्क संबंधी जानकारी तथा लगाए गए अन्य आरोपों की जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख