#हादसा

August 25, 2026

हिमाचल : सुबह-सवेरे गहरी खाई में समाई वाहन, महिलाओं-बच्चों समेत 50 लोग थे सवार

सुबह-सवेरे चीखों से दहला पूरा इलाका, मचा हड़कंप

शेयर करें:

pilgrims vehicle peer nigaha darbar devotee una road ditch himachal

ऊना। हिमाचल प्रदेश में धार्मिक यात्रा के लिए निकले श्रद्धालुओं का सफर मंगलवार सुबह अचानक हादसे में बदल गया। हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री से पीर निगाह पहुंचे श्रद्धालु लौटने की तैयारी कर रहे थे- तभी मंदिर से करीब 2 किलोमीटर दूर उतराई में उनका मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क सले नीचे खाई में जा गिरा।

गहरी खाई में गिरा वाहन

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में करीब 50 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं।  सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की 17 वर्षीय तनुजा देहारदून से लापता : दो हफ्ते से ढूंढ रहा परिवार, बेबस मां ने मांगी मदद

मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री के अलावा पानीपत, फतेहाबाद और आसपास के इलाकों से श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को पीर निगाह पहुंचा था। श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका और यहां लंगर का आयोजन भी किया।

 

major accident in una vehicle carrying pilgrims plunges into a gorge

उतराई में  अनियंत्रित हुआ वाहन

मंगलवार सुबह उनका आगे माता नैना देवी और श्री आनंदपुर साहिब जाने का कार्यक्रम था। इसी दौरान पीर निगाह से करीब दो किलोमीटर दूर उतराई वाले हिस्से में 14 टायर वाला मालवाहक वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया। वाहन सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरा। हादसा होते ही वाहन में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: कैरी बैग के 10 रुपये लेना RED TAPE को पड़ा भारी- ग्राहक पहुंचा कोर्ट, लगा 24 हजार जुर्माना

राहगीरों ने संभाला मोर्चा

दुर्घटना के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों और अन्य श्रद्धालुओं ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घायलों को वाहन से बाहर निकालने के प्रयास किए गए। मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहनों के साथ 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू करने के साथ घायलों के बयान दर्ज किए।

महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग घायल

हादसे में घायल लोगों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। सभी को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों की स्थिति और उनकी चोटों की गंभीरता को लेकर अस्पताल में उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : घर के बाहर टहल रही महिला की आंखों में फेंकी मिर्ची, गले से झपटी सोने की चेन और...

मौके पर मची अफरा-तफरी

घायल श्रद्धालु रमेश कुमार ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों से लोग एक साथ पीर निगाह पहुंचे थे। हादसे के बाद मौके पर काफी अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

मालवाहक में श्रद्धालुओं के सफर पर फिर उठे सवाल

पीर निगाह मार्ग पर मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के सफर को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। इससे पहले भी इसी मार्ग पर मालवाहक वाहनों के हादसे सामने आ चुके हैं। बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आने के बाद अब यह सवाल भी उठ रहा है कि श्रद्धालुओं को मालवाहक वाहनों में ले जाने पर प्रभावी रोक क्यों नहीं लग पा रही है। पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जांच के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख