#अपराध

May 27, 2025

हिमाचल : जीजा ने छीना साली का सुहाग, पहले फोन पर धमकाया; फिर घर में घुसकर किया कांड

पत्नी-बच्चों संग घर में घुसा जीजा- उजाड़ दिया परिवार

शेयर करें:

Kinnaur News

रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां बारंग गांव में पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैली हुई है।

पारिवारिक विवाद में हत्या

मामले की शिकायत मृतक की पत्नी ने पुलिस में दर्ज करवाई है। उसने बताया कि पारिवारिक विवाद के बाद हुए झगड़े में उसके पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मामले की पुष्टि पुष्टि SP किन्नौर अभिषेक शेखर ने की है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खड्ड में डूबा 16 साल का लड़का, दोस्तों के साथ गया था नहाने- सदमे में परिवार

जीजा ने घर आकर किया अभद्र व्यवहार

मृतक की पत्नी बिनीता राज ने बताया कि उसके जीजा प्रकाश नेपाली और बहन देवी सतरा बीते कुछ समय से लगातार उनके परिवार के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। बीती 24 मई की शाम को जब प्रकाश शराब के नशे में घर आया, तो उसने बिनीता से अभद्र व्यवहार किया- जिससे घर में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

जीजा-साले में हुई बहुत बहस

इस विवाद के चलते भीम बहादुर और प्रकाश के बीच तीखी बहस हुई, जो झगड़े में तब्दील हो गई। अगली सुबह देवी सतरा ने फोन पर मृतक को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच शाम होते-होते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू ने BJP पर साधा निशाना : कहा - सरकार के पास नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के दस्तावेज

पीट-पीटकर मार डाला

बिनीता के अनुसार, देवी सतरा, प्रकाश, उनके बच्चे, और भतीजा राजेंद्र मिलकर भीम बहादुर पर टूट पड़े। उन्होंने डंडों और पत्थरों से हमला किया। इस हमले में भीम बहादुर को सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। भीम बहादुर मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था।

 

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रिकांगपिओ थाने में धारा 103, 191(2), 191(3), 190 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्रकाश चंद, देवी सतरा, भाविन्द, मिनिका और राजेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इन सभी आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : श्रीखंड महादेव यात्रा : खतरों भरा होगा सफर, इस बार पार करने होंगे 5 बड़े ग्लेशियर- जानें कब होगी शुरू

SP अभिषेक शेखर ने कहा कि मामले की जांच गहराई से की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस सतर्कता बरत रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख