#अपराध

February 5, 2026

हिमाचल : मोबाइल चैट से शुरू हुआ विवाद, प्रेम प्रसंग में पड़े युवक का किया बुरा हाल- सरेआम मिली...

मामले में पुलिस ने क्रॉस FIR की दर्ज- हर पहलू की हो रही गहन जांच

शेयर करें:

MANDI PHONE ONLINE CHATTING MESSAGES BOY LOVE AFFAIR HIMACHAL POLICE

मंडी। सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक मामूली बहस किस तरह खून-खराबे में तब्दील हो सकती है, इसका भयावह उदाहरण हिमाचल के मंडी शहर में सामने आया है। शहर के बाहरी क्षेत्र रानी की बाईं में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प ने पूरे इलाके को दहला दिया है।

युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

इस वारदात में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। सोशल मीडिया पर युवक की एक वीडियो भी वायरल हो रही है- जिसमें वह हमले से जुड़ी पूरी घटना का विवरण देता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें : अब लगाएं खूब तड़का : हिमाचल के राशन डिपुओं में सरसों तेल हुआ सस्ता, यहां जानें नई कीमत

मोबाइल चैट से शुरू हुआ विवाद

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस झगड़े की शुरुआत सोशल मीडिया और मोबाइल चैटिंग से हुई थी। दोनों पक्षों के बीच ऑनलाइन बातचीत के दौरान पहले कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे तीखी नोकझोंक और धमकियों में बदल गई।

प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

बताया जा रहा है कि विवाद के पीछे पुरानी रंजिश के साथ-साथ प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला भी है, जिसने स्थिति को और ज्यादा भड़का दिया। यह डिजिटल विवाद जल्द ही हकीकत की गलियों में उतर आया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के मंत्री बोले : सौतेला बर्ताव कर रही मोदी सरकार, आपदा-राहत के लिए नहीं मिली फूटी कौड़ी

मैकेनिक की दुकान में हमला

विवाद के चलते दोनों गुटों का रानी की बाईं में एक मैकेनिक की दुकान पर आमना-सामना हो गया। पहले गाली-गलौज हुई, फिर देखते ही देखते माहौल हिंसक हो गया। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए।

 

a  deadly game  started with a chat in himachal followed by a public stabbing

सड़क पर गिरा लहूलहुान युवक

इस हमले में एक युवक लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक मंडी जिले के कोटली क्षेत्र के बरयारा का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने के कारण उसे जोनल अस्पताल मंडी से AIIMS बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल ! लगातार पांच दिन नहीं मिलेगी 108-102 AMBULANCE, हड़ताल पर जा रहे कर्मी

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

अस्पताल में भर्ती युवक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हमले से जुड़ी पूरी घटना का विवरण देता नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे वीडियो साझा करने से बचें, ताकि जांच प्रभावित न हो।

दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज

सदर थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर अलग-अलग धाराओं में मुकदमे दर्ज किए हैं। घायल युवक के गुट की शिकायत पर दूसरे पक्ष के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया है कि उनके साथ दुकान में घुसकर मारपीट की गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पड़ रही कड़ाके की ठंड से थमीं महिला की सांसें, परिवार संग घूमने आई थी बेचारी

CCTV फुटेज और गवाहों से पूछताछ

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि घटना की कड़ी-दर-कड़ी सच्चाई सामने आ सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि झगड़े में कितने लोग शामिल थे और हथियार कहां से लाए गए।

पुलिस की पैनी नजर, तनाव पर नियंत्रण

SP मंडी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। उन्होंने बताया कि रंजिश, प्रेम-प्रसंग और सोशल मीडिया विवाद- तीनों एंगल से जांच आगे बढ़ाई जा रही है। कानून के तहत जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी तरह की दोबारा हिंसा न हो।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख