#यूटिलिटी
February 5, 2026
अब लगाएं खूब तड़का : हिमाचल के राशन डिपुओं में सरसों तेल हुआ सस्ता, यहां जानें नई कीमत
19.10 लाख उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के लाखों राशनकार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। महंगाई के इस दौर में प्रदेश की सुक्खू सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। प्रदेश के सस्ते राशन डिपो में मिलने वाले सरसों तेल के दाम कम हो गए हैं।
राशन डिपुओं पर इसी महीने से सरसों का तेल मिलना शुरू हो जाएगा- वो भी कम रेट पर। इससे प्रदेश के लगभग 19.10 लाख राशन कार्ड धारकों को राहत मिलेगी। हिमाचल में अब राशन डिपुओं में लोगों को सरसों का तेल सात रुपए सस्ता मिलेगा।
बता दें कि इस समय प्रदेश भर के राशन कार्ड धारकों को डिपो में 160 रुपए प्रति लीटर सरसों का तेल उपलब्ध करवाया जा रहा है। जबकि, आयकरदाताओं को 161 रुपए में सरसों का तेल डिपो के माध्यम से मिल रहा है। मगर अब इस महीने से लोगों को डिपुओं में सरसों का तेल सात रुपए प्रति लीटर सस्ता मिलेगा। यानी अब जनवरी महीने से APL और BPL दोनों ही श्रेणियों के परिवारों को सरसों तेल 153 रुपये लीटर मिलेगा।
बता दें कि राशनकार्ड धारकों को सस्ते राशन डिपो से प्रति राशन कार्ड दो लीटर सरसों का तेल दिया जा रहा है। जिसमें से एक रिफाइंड तेल होता है। इसी तरह से प्रदेश के 19.10 लाख उपभोक्ताओं को सरकार की और से सस्ते राशन डिपो में तीन दालें, जिसमें मलका माश और चना दाल शामिल है के अलावा दो लीटर तेल, चीनी और नमक सब्सिडी पर दे रही है।