#अपराध
May 14, 2025
हिमाचल : नदी के पास से गुजर रहा था ग्रामीण, पानी में शख्स को पड़ा देख जोर से चिल्लाया और...
व्यक्ति की उम्र 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है
शेयर करें:
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंंडी जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जिले की ब्यास नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैली हुई है।
नदी से मिले व्यक्ति की उम्र 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, बीते कल शाम को एक व्यक्ति ब्यास नदी के पास से गुजर रहा था। इस दौरान उसने नहर में एक शव देखा। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई।
लोगों ने तुरंत घटना के बाबत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। अब आज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
मामले की पुष्टि करते हुए SP मंडी साक्षी वर्मा ने बताया क मृतक के पास कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला है। शुरुआती जांच में उसकी मौत के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विदित रहे कि, ऐसा ही एक मामला पंजाब के मलेरकोटला से सामने आया है। यहां पर जोड़ेपुल नहर से एक क्षतिग्रस्त कार बरामदस की गई है। दुखद बात यह है कि इस कार में सवार चार लोगों के शव मिले हैं। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
बताया जा रहा है कि चारों लोग बीती 10 मई की रात से घर से लापता थे। जिनके शव तीन दिन बाद यानी बीते कल (मंगलवार) को नहर में से मिले हैं। चारों मृतक में से एक मृतक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था- जिसकी उम्र 22 साल बताई जा रही है।