#अपराध

December 7, 2025

हिमाचल: पटाखे से नहीं कटी थी युवक की उंगलियां, देसी ब*म और अवैध शिकार का खुलासा !

पुलिस को मिला जंगली जानवर का मीट, एयर ग*न, और कई औजार

शेयर करें:

hamirpur News

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला से बीते रोज एक सनसनीखेज खबर सामने आई थी। जिसमें पटाखे चलाते समय हुए धमाके में एक युवक की चार उंगलियां कट गई थीं। युवक गंभीर घायल हो गया, जिसका उपचार पीजीआई में चल रहा है। वहीं मामले की जांच कर रही पुलिस ने अब इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। यह मामला देसी बम और अवैध शिकार से जुड़ा हुआ पाया गया है। 

बड़े आपराधिक नेटवर्क का इशारा

दरअसल बीते रोज शनिवार को हमीरपुर जिला के बड़सर चौक में एक जोरदार धमाका हुआ था। जिसमें एक युवक घायल हो गया था। धमाके की आवाज सुन कर जब लोग मौके पर पहुंचे तो युवक ने बताया था कि वह पटाखे चला रहा था और उसी से यह धमाका हो गया। लेकिन अब यह धमका एक बड़े अपराध नेटवर्क की ओर इशारा कर रहा है। पुलिस जांच और फॉरेंसिक टीम की कार्रवाई ने सनसनीखेज खुलासा किया है कि यह मामला देसी बम और अवैध शिकार से जुड़ा हुआ हो सकता है।

यह भी पढ़ें : IGMC के डॉक्टरों का कमाल : मरीज को दिया नया जीवन, लीवर-किडनी से निकाला 3KG का ट्यूमर

पुलिस को कहानी लगी संदिग्ध

घायल युवक अतुल ने पुलिस को बताया था कि वह दिवाली के बचे पटाखे फोड़ रहा था और उनमें से एक हाथ में फट गया। इसी धमाके में उसकी उंगलियां कट गईं। लेकिन घटनास्थल की स्थिति और आसपास के माहौल ने पुलिस को उसकी कहानी पर शक पैदा कर दिया। मामले की गहराई को देखते हुए पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक टीम को बुलाया और जांच तेज कर दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के युवाओं को चढ़ा विदेशी सिगरेट का चस्का- पकड़े गए कई पैकेट, मिली ऐसी सजा

दुकानों की तलाशी में बड़ा खुलासा

फॉरेंसिक विशेषज्ञों और पुलिस की संयुक्त टीम ने जब बड़सर चौक के आसपास स्थित दुकानों की जांच की तो मामला पूरी तरह पलट गया। तलाशी के दौरान पुलिस को जहां जंगली जानवर का कच्चा मीट मिला है। वहीं एक एयर गन और मांस को काटने वाले बड़े औजार भी मिले हैं। इसके अलावा एक तराजू भी पुलिस ने बरामद किया है। जिससे अब यह मामला सीधे सीधे अवैध शिकार से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। 

देसी बम से अवैध शिकार का शक

सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह संदेह गहरा हुआ है कि दुकान में जानवरों के शिकार के लिए देसी बम तैयार किए जाते थे। ऐसे विस्फोटक जंगल में जानवरों को मारने के लिए लगाए जाते हैं और उनका मांस बाद में महंगे दामों पर बेचा जाता है। माना जा रहा है कि उन्हीं में से एक देसी बम गलती से अतुल के हाथ में फट गया।

यह भी पढ़ें : CM के दौरे से पहले मंडी की सड़कों पर लीपापोती- मिट्टी और बजरी डाल किया जुगाड़

सैंपल लैब भेजे

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज कर लिया है। घटनास्थल से मिले सभी सैंपलों को फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है ताकि यह पता चल सके कि विस्फोटक किस प्रकार का था और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जा रहा था।

 

यह भी पढ़ें : मंडी पहुंचे मंत्री जगत नेगी: बोले- मैं जयराम को आइना दिखाता हूं, वे तिलमिला जाते हैं..

पुलिस अधिकारियों की प्रतिक्रिया

डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किए हैं और आसपास की दुकानों से प्राप्त संदिग्ध वस्तुओं को भी सुरक्षित कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच गंभीरता से चल रही है। लैब रिपोर्ट के बाद यह साफ हो जाएगा कि धमाके में उपयोग हुआ विस्फोटक किस तरह का था और यह किस गतिविधि में इस्तेमाल किया जा रहा था।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख