#अपराध
April 29, 2026
हिमाचल में छिपा था कुख्यात गैंगस्टर : पुलिस ने होटल से दो महिलाओं समेत 8 को किया गिरफ्तार
गैंगस्टर के हिमाचल आने की वजह ढूंढ रही पुलिस
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। यह ऑपरेशन राज्य में कानून व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है- जिसमें अंतरराज्यीय स्तर पर पुलिस के बेहतर समन्वय की झलक भी देखने को मिली।
जानकारी के अनुसार, पंजाब की अपराध जांच एजेंसी ने हिमाचल पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान गैंगस्टर हरप्रीत सिंह समेत कुल आठ आरोपियों को पकड़ा गया, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।