#अपराध

June 16, 2025

हिमाचल पुलिस भर्ती परीक्षा में पैसों के लेन देन की आशंका, हिरासत में लिए 4 अभ्यर्थी

2022 के पुलिस भर्ती पेपर लीक कांड के बाद पुलिस सतर्क

शेयर करें:

police Constable Written exam

पालमपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में साल 2022 में सबसे बड़ा पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामला सामने आया था। इस मामले के उजागर होते ही बेरोजगार युवाओं सहित आम जनता को भी झकझोर कर रख दिया था।  अब तीन साल बाद बीते रोज रविवार को एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में 1088 पुलिस कांस्टेबलों भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित करवाई गई।

बीते रोज हुई पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा

रविवार को आयोजित हुई इस लिखित परीक्षा के दौरान सुरक्षा एजेंसियां भी काफी सतर्क रहीं। इसी बीच लिखित परीक्षा में पैसों के लेन देन की आशंका के चलते पुलिस ने चार अभ्यर्थियों केा हिरासत में ले लिया। यह सभी युवक पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा देने पहुंचे थे। लेकिन पुलिस को इन पर शक हुआ और पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया और थाना ले गई।

 

यह भी पढ़ें : दिल्ली में खड़गे से मिले विनय कुमार, मिलेगी हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी ?

परीक्षा देने आए चार अभ्यर्थी हिरासत में लिए

दरअसल रविवार को पालमपुर उपमंडल के एक परीक्षा केंद्र में चार युवकों को संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस ने हिरासत में लिया। यह चारों युवक हिमाचल के कांगड़ा जिला के जवाली क्षेत्र से संबंधित हैं। पुलिस को आशंका थी कि ये युवक पैसों के बल पर परीक्षा पास कराने की किसी साजिश में शामिल हो सकते हैं।

शक के आधार पर युवकों से थाने में पूछताछ

इसी शक के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों को परीक्षा केंद्र से बाहर निकालकर थाने में पूछताछ के लिए ले गई। करीब एक से डेढ़ घंटे की गहन पूछताछ के बाद फिलहाल पुलिस को कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला, जिसके बाद चारों युवकों को छोड़ दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए डीआईजी नॉर्थ ज़ोन अभिषेक दुल्लर ने बताया कि पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए हर कदम उठा रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ब्रेन ट्यूमर ने छीनी आंखों की रोशनी, इतिका ने नहीं मानी हार- PhD डिग्री की हासिल

2022 में सामने आया था पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला

गौरतलब है कि साल 2022 में हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर लीक हो गया था। यह परीक्षा मार्च 2022 में आयोजित करवाई गई थी। उस दौरान पुलिस भर्ती का पेपर लीक हो गया था। जिससे पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। उस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और पूरी परीक्षा प्रक्रिया को रद्द कर दोबारा आयोजन करवाना पड़ा था। उस प्रकरण के बाद से ही पुलिस विभाग ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सावधानियां बरतनी शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी भारतीय वायुसेना में बनी फ्लाइंग ऑफिसर, बचपन का सपना किया साकार- रचा इतिहास

इस बार की परीक्षा में भी पुलिस विभाग किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त न करने के रुख पर कायम दिख रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति या गिरोह परीक्षा प्रणाली से छेड़छाड़ करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख