#अपराध

September 18, 2026

ज्वालामुखी मंंदिर में युवक ने किया कांड- आ**ग की चपेट में आया, अस्पताल में तोड़ा दम

70 फीसदी शरीर का हुआ था बुरा हाल

शेयर करें:

jwalamukhi temple kangra pilgrim rajasthan devotee police case kangra hp

कांगड़ा। हिमाचल प्रदशे के कांगड़ा जिले में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर में गुरुवार शाम खुद को आग लगाने वाले राजस्थान निवासी युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे युवक ने उपचार के दौरान टांडा अस्पताल में दम तोड़ दिया।

आग में झुलसे युवक ने तोड़ा दम

SP देहरा संदीप धवल ने युवक की मौत की पुष्टि की है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच और तेज कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- मणिमहेश में आज बर्फ के बीच लगेगी आस्था की डुबकी- दोपहर 1 बजे शुरू होगा बड़ा शाही स्नान

पेट्रोल डाल खुद को लगाई आग

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब सात बजे युवक मंदिर के गर्भगृह के बाहर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि उसने अपने ऊपर पेट्रोल डाला और फिर आग लगा ली। अचानक युवक के शरीर से आग की लपटें उठने के बाद मंदिर परिसर में मौजूद लोगों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

70 फीसदी शरीर आग में झुलसा

वहां मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था। आग से युवक का करीब 70 फीसदी शरीर झुलस गया था।

यह भी पढ़ें- ज्वालामुखी मंदिर में मचा हड़कंप : आ**ग में झुलसा युवक, 70 फीसदी शरीर का हुआ बुरा हाल

टांडा में तोड़ा दम

मौके पर प्राथमिक मदद के बाद उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से ज्वालामुखी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

AMBULANCE में थी होश

मृतक की पहचान रामदास पुत्र गजानंद निवासी झालावाड़ बस स्टैंड, राजस्थान के तौर पर हुई है। एंबुलेंस कर्मियों के मुताबिक, ज्वालामुखी से अस्पताल ले जाते समय युवक होश में था। उसने अपना नाम और पता बताया था। उसने यह भी कहा था कि वह अकेला ही मां ज्वालामुखी के दर्शन करने के लिए आया था। हालांकि, गंभीर हालत के कारण उसका बोलना स्पष्ट नहीं था।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : प्रकृति ने पूरा किया फौजी दादा का सपना, IGMC से करेगी MBBS

किसके साथ आया था मंदिर?

प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि युवक करीब एक साल से अपने घर पर नहीं था। वह ज्वालामुखी मंदिर तक कैसे पहुंचा और पिछले कुछ समय से कहां रह रहा था, पुलिस इन पहलुओं को भी खंगाल रही है। युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस घटना से जुड़े वीडियो और अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। SP देहरा संदीप धवल ने कहा कि युवक के इस कदम के पीछे की वजह पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 12 साल की नौकरी में 11 तबादले- कोर्ट पहुंचा कर्मचारी, सरकार से मांगा जवाब

एक युवक ने काटा था गला

गौरतलब है कि कुछ माह पहले ज्वालामुखी मंदिर मार्ग स्थित एक शिव मंदिर में भी एक युवक द्वारा खुद को गंभीर रूप से घायल करने की घटना सामने आई थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। अब मंदिर परिसर में हुई इस घटना के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख