#अपराध

June 22, 2025

हिमाचल : माता-पिता को बेसहारा कर गई लाडली, नोट में लिखा- मैं नहीं बन पाई अच्छी बेटी

पहले दो बेटों की अर्थी को पिता ने दिया कंधा, अब बेटी ने भी छोड़ी दुनिया

शेयर करें:

Una News

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में 19 साल की लड़की के आत्महत्या करने के मामले में अपडेट सामने आया है। पुलिस जांच में लड़की के कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट को पढ़ने के बाद लड़की के माता-पिता गहरे सदमे में हैं।

लड़की ने की आत्महत्या

इस घटना के बाद माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लड़की ने अपने सुसाइड नोट में स्पष्ट लिखा है कि उसकी मौत का कोई भी जिम्मेदार नहीं है। नौजवान बेटी की मौत के माता-पिता को झकझोर कर रख दिया है। दोनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जबकि, पूरे गांव में माहौल गमगीन बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पांच दिन पहले मानसून की एंट्री, कई जिलों पर मंडरा रहा खतरा; नदी-नालों से रहें दूर

ITI में करती थी पढ़ाई

बताया जा रहा है कि लड़की की उम्र 19 साल थी और ITI की छात्रा था। लड़की अपने माता-पिता की बेहद लाडली थी। माता-पिता उसकी परविरश में कोई कमी नहीं छोड़ रहे थे- बावजूद इसके लड़की ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया। जिससे हर कोई दंग है।

फंदे से लटकी मिली

जानकारी के अनुसार, घटना कल शाम की है। बताया जा रहा है कि लड़की कल ITI गई हुई थी- जहां से दोपहर बाद वो घर आई और अपने कमरे में चली गई। इसके बाद जब उसकी मां ने उसे आवाज लगाई, लेकिन सामने से उसका कोई जवाब नहीं आया। ऐसे में वो उसे देखने के लिए कमरे में गई तो दरवाजा खोलते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे बेटी कमरे में चुनरी से फंदे पर लटकी हुई मिली।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : माथा टेकने मंदिर आए थे दो युवक सतलुज में बहे- एक की मिली देह, दूसरा लापता

कमरे से मिला सुसाइड नोट

इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है।

मैं नहीं बन पाई अच्छी बेटी

जांच-पड़ताल में पुलिस टीम को लड़की के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में लड़की ने अच्छी बेटी ना होने के बारे में लिखा है। उसने किसी को भी अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। लाडली की मौत के बाद माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : शिमला से रामपुर तक बनेगा फोरलेन, गडकरी ने विक्रमादित्य को लिखी चिट्ठी- जानें पूरी खबर

पहले दो बेटों की मौत, अब बेटी

परिजनों ने बताया कि दुखद बात तो यह कि लड़की से पहले दंपति के दो बेटों की पहले मौत हो चुकी है। उन्होंने एक बेटा हादसे में और दूसरा बेटा गंंभीर बीमारी के कारण खो दिया था।

अब लड़की ने भी आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उन्होंने बताया कि दंपति ने लड़की को तीन साल की आयु में अनाथ आश्रम से गोद लिया था। लड़की दंपति के बुढ़ापे का सहारा थी। मगर एक झटके में पूरा परिवार उजड़ गया।

सदमे में माता-पिता

नौजवान बेटी के बाद उसके माता-पिता गहरे सदमे में हैं। लड़की दंपति का इकलौता सहारा थी। मगर अब वो बेबस हो गए हैं और बेटी की मौत के बाद उनका रो-रो कर बुरा हाल है। दोनों बार-बार अपनी लाडली को याद कर पुकार रहे हैं। जिस पिता ने पहले अपने दो बेटों की अर्थी को कंधा दिया था- अब वही पिता अपनी लाडली की अर्थी को कंधा देकर अंतिम विदाई देगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जिंदगी की जंग लड़ रहे रोहित, परिवार की जेब खाली- कल PGI में है सर्जरी; मदद को बढ़ाएं हाथ

दोस्तों से होगी पूछताछ

मामले की पुष्टि करते हुए अंब के थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा लड़की के माता-पिता और दोस्तों से पूछताछ की जाएगी- ताकि पता लगाया जा सके आखिर लड़की ने आत्महत्या क्यों की।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख