#अपराध

July 21, 2025

हिमाचल शर्मसार: मंदिर में महिला श्रद्धालु से पुजारी ने की नीचता, बहाने से कमरे में बुलाया था

पुजारी ने पानी लाने के बहाने कमरे में बुलाई महिला श्रद्धालु

शेयर करें:

Womman temple News

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से सामने आई एक घटना ने देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल को शर्मसार कर दिया है। देवों की भूमि कहे जाने वाले हिमाचल के एक मंदिर में महिला श्रद्धालु के साथ मंदिर के पुजारी ने गलत हरकतें कर दी है। जिससे प्रदेश को गहरा धक्का पहुंचाया है। बड़ी बात यह है कि पुजारी ने एक बार माफी मांगने के बाद दोबारा महिला के साथ नीचता कर डाली।

 

दरअसल मामला हिमाचल के ऊना जिला के तहत आते पुलिस थाना टाहलीवाल क्षेत्र के एक मंदिर की है। यहां पर एक महिला ने मंदिर परिसर में ही पुजारी द्वारा उसके साथ अश्लील हरकतें करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में तबाही के बीच एक और दुखद खबर: दो मासूम बच्चे पानी में डूब गए

कमरे में बुलाकर की जबरदस्ती

शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि लगभग दो सप्ताह पहले वह अपने पति और बेटे के साथ पूजा.अर्चना के लिए मंदिर गई थी। दोपहर के समय मंदिर के पुजारी ने उसके पति और बेटे को बहाने से आम लाने के लिए मंदिर के पीछे भेज दिया। इसके बाद पुजारी ने महिला को पानी लाने के बहाने अपने कमरे में बुला लिया। महिला के अनुसार जैसे ही वह कमरे में पहुंची तो पुजारी ने जबरन उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के विरोध करने पर पुजारी ने उसका मुंह दबा दिया ताकि वह शोर न मचा सके। इसी बीच मंदिर परिसर में किसी वाहन की आवाज सुनाई दी, जिससे घबराकर पुजारी ने महिला को छोड़ दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच हवाई सेवाएं ठप : 142 सड़कें बंद, 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

पंचायत के सामने मांगी माफी

घटना के बाद महिला ने अपने पति और बेटे के साथ यह मामला मंदिर में विराजमान मुख्य संत को बताया। दो दिन के भीतर पंचायत प्रधान और ग्रामीणों की उपस्थिति में बैठक बुलाई गई, जहां आरोपी पुजारी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए एक लिखित माफीनामा सौंपा। लेकिन यह माफीनामा मात्र दिखावा साबित हुआ। महिला का आरोप है कि माफी के बावजूद पुजारी ने फिर उससे छेड़छाड़ की कोशिश की। मंदिर से लौटते समय उसने दोबारा महिला से पास रहने की बात कही।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बिगड़े हालात: नाले से आए मलबे में आधी दफन हुई सवारियों से भरी बस; मची चीख पुकार

संगत के सामने भी की बदसलूकी 

घटना की गंभीरता उस समय और बढ़ गई जब बीते रविवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में, मुख्य संत के सामने ही पुजारी ने महिला से दुर्व्यवहार किया। इस बार महिला ने चुप न रहते हुए सीधे पुलिस से संपर्क किया और टाहलीवाल थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी पुजारी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर फटा बादल : मकान, पुल और सड़कें बहीं, पति-पत्नी मलबे में दफन

ग्रामीणों में आक्रोश

इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर ऐसी घटनाएं आस्था को ठेस पहुंचाती हैं और मंदिर प्रबंधन को इस तरह के मामलों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और मंदिर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख