#अपराध

June 19, 2025

हिमाचल: तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, पत्नी को कमरे में इस हाल में मिला पति

मां के पास गई पत्नी को किए थे कई फोन, दी थी जान देने की धमकी

शेयर करें:

Una Crime News

ऊना। हिमाचल के ऊना जिला से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अपनी मां के घर गई पत्नी को पति ने कई बार फोन कर घर बुलाया, लेकिन जब वह नहीं आई तो उसने उसे आत्महत्या की धमकी दी। पति की इस बात को सुनने के बाद पत्नी तुरंत ही बच्चों के साथ घर लौट आई, लेकिन तब तक पति ने खौफनाक कदम उठा लिया था। यह घटना ऊना जिला के चौरासी पौड़ियां बाला बाजार क्षेत्र की बताई जा रही है।

ऊना जिला से सामने आया मामला

मिली जानकारी के अनुसार चौरासी पौड़ियां बाला बाजार क्षेत्र में एक व्यक्ति ने किराये के कमरे में आत्महत्या कर ली। जब उसकी पत्नी घर पहुंची तो उसे पति फंदे पर झूलता मिला। इस घटना ने जहां उसकी पत्नी को सदमें में डाल दिया। वहीं तीन बच्चों के सिर से भी पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय सतपाल के रूप में हुई है, जो चंडीगढ़ कर रहने वाला था।

 

यह भी पढ़ें : 19 तारीख बीत गई... HRTC पेंशनरों को कब मिलेगी पेंशन, सीएम सुक्खू याद करें अपना वादा

पेंटर का काम करता था मृतक

सतपाल पेंटर का काम करता था। और अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ वार्ड नंबर 5 में एक किराए के मकान में रह रहा था। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर आगामी जांच में जुट गई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के विक्रांत नोलू गैंग का पर्दाफाश- चिट्टा स्पलाई कर उजाड़ रहे थे कई घर, पांच हुए गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि सतपाल रोज़ की तरह सुबह काम पर गया और दोपहर करीब 12 बजे घर लौट आया। उसकी पत्नी राजवती, जो पास के लालसिंगी क्षेत्र में काम करती है, वह भी सुबह 8 बजे ही घर से निकल गई थी और शाम 6 बजे के आसपास लौटने वाली थी। सतपाल घर जल्दी आ गया और कमरे में आराम कर रहा था। शाम करीब 7 बजे वह घर से बाहर गया, तो उसकी पत्नी बच्चों को लेकर अपनी मां के घर गुरूसर मोहल्ले चली गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरा टिप्पर, 6 माह के बच्चे के सिर से उठा पिता का साया; पत्नी बेसुध

फोन पर दी आत्महत्या की चेतावनी

शाम के समय माहौल सामान्य थाए लेकिन रात करीब 8:30 बजे स्थिति बदली। सतपाल ने अपनी पत्नी को कई बार फोन कर बुलाया और आत्महत्या की धमकी दी। राजवती ने बताया कि पति ने रात 9 बजे भी आखिरी बार फोन कर इसी बात को दोहराया, जिसके बाद वह घबरा गई और तुरंत घर पहुंची।

कमरे में पंखे से लटका मिला शव

घर पहुंचते ही राजवती को जो दृश्य देखने को मिला, वह दिल दहला देने वाला था। सतपाल कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। उसने तत्काल पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया और सभी ने मिलकर उसे नीचे उतारा। उसे ऊना अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : फोन से पढ़ाई कर राजसी ने क्वालीफाई किया NEET, डॉक्टर बनने का है सपना

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।

तनाव था या कोई अन्य वजह

पुलिस अब इस बात की तह तक जाने की कोशिश कर रही है कि क्या सतपाल किसी मानसिक तनाव से गुजर रहा था या पारिवारिक विवाद इसकी वजह बना। साथ ही, मोबाइल कॉल्स और संदेशों की भी जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या से पहले की स्थिति स्पष्ट हो सके।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख