ऊना। हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिला ऊना में सड़क हादसे थमते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। यहां अक्सर वाहनों की रफ्तार सामान्य से अधिक रहती है। मगर कई बार यह रफ्तार दूसरों के लिए जानलेवा बन जाती है। ऐसा ही एक मामला ऊना जिला के संतोषगढ़ से सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक को ओवरटेक करते हुए उसे टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की जान चली गई व दो अन्य घायल हो गए।
संतोषगढ़ में होटल जन्नत के समीप हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ में होटल जन्नत के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया है। यह हादसा बाइक को ओवरटेक करते हुए हुआ है। जिसमें एक बाइक सवार की मौत और दो युवक घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: माता-पिता को अकेला छोड़ गया जवान बेटा, करंट लगने से गई जान
बाइक सवार तीनों युवक अपने निजी काम से अजौली आए हुए थे। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई और तीनों घायल युवकों को 108 एंबुलेंस की मदद से CHC संतोषगढ़ पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें: दंपत्ति ने एक साथ छोड़ी दुनिया, पत्नी के निधन के चंद घंटों बाद पति ने तोड़ा दम
मृतक युवक है पंजाब का
अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी नंगल-पंजाब के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक सैणी निवासी संतोषगढ़ व गुरदीप सिंह निवासी नंगल-पंजाब के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: शिव मंदिर आए पति-पत्नी स्वर्ग सिधारे: बेटे के सिर से उठा मां-बाप का साया
अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
मामले की पुष्टि करते हुए SP ऊना राकेश सिंह ने बताया किए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। साथ ही बाइक चालक दमन सैणी की शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करए आगामी जांच शुरू कर दी है।