#अपराध

April 1, 2026

हिमाचल विश्वविद्यालय से परेशान छात्र ने उठाया गलत कदम, नोट में लिखी गंभीर बातें- कैंपस में हंगामा

सैकड़ों छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में किया विरोध प्रदर्शन

शेयर करें:

Shoolini University

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन से एक बेहद दुखद और गंभीर मामला सामने आया है, जिसने यहां की एक नीजि यूनिवर्सिटी के साथ-साथ पूरे इलाके को भी हिला कर रख दिया है। यहां एक नीजि यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र ने आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद कैंपस में तनाव का माहौल बना हुआ है और छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

आत्महत्या से पहले छोड़ा सुसाइड नोट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सोलन स्थित शूलिनी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र द्वारा आत्महत्या का है। बताया जा रहा है कि युवक ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इस नोट में यूनिवर्सिटी से जुड़े कुछ गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज से कई बदलाव : बिना HIM कार्ड के बसों में लगेगा पूरा किराया, बिजली मिलेगी सस्ती

पुलिस को मिला सूचना 

पुलिस थाना सदर सोलन को क्षेत्रीय अस्पताल से सूचना मिली थी कि मधुबन कॉलोनी से एक युवक को फंदे की हालत में अस्पताल लाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को मृत पाया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नितिन (21) निवासी रोहड़ू, जिला शिमला के रूप में हुई है।

जीवन से परेशान उठाया गलत कदम

शव के निरीक्षण में गले पर रस्सी के निशान के अलावा कोई अन्य चोट नहीं पाई गई। युवक ने अपने किराए के कमरे में फंदा लगाया था। मौके से मोबाइल फोन, डायरी और रस्सी बरामद की गई है। डायरी में लिखे सुसाइड नोट में युवक ने जीवन से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात लिखी है।

यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल! 48 घंटे खराब रहेगा मौसम, 10 जिलों में तेज बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी व्यक्ति या प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।

सैकड़ों छात्रों ने कैंपस में किया विरोध प्रदर्शन

जैसे ही इस घटना की खबर यूनिवर्सिटी में फैली, सैकड़ों छात्र कैंपस में इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन लंबे समय से छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज करता आ रहा है। उनका कहना है कि कई बार मुद्दों को लेकर आवाज उठाई गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के स्टेट एंट्री टैक्स पर बढ़ा तनाव : हरियाणा बॉर्डर पर माहौल खराब, भारी पुलिस बल तैनात

अनुशासनहीनता का बताया मामला

छात्रों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि इस घटना को शुरू में अनुशासनहीनता का मामला बताया गया, जबकि सामने आए एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम को और ज्यादा गंभीर बना दिया है। इसी वजह से छात्रों का गुस्सा और बढ़ गया है और वे लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। 

मृतक छात्र के परिवार को न्याय दिलाने की मांग

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मृतक छात्र के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि इस मामले में जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पंजाब की तरफ से NO ENTRY! एक अप्रैल से आना-जाना होगा बंद- जानिए क्या है कारण

माहौल शांत करने की हो रही कोशिश

स्थिति को देखते हुए यूनिवर्सिटी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासनिक अधिकारी लगातार छात्रों से बातचीत कर माहौल को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।

निष्पक्ष तरीके से जांच करने की बात

वहीं, शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर विशाल आनंद ने बयान देते हुए कहा है कि इस पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और रिपोर्ट आने के बाद उचित निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : सुबह-सवेरे गहरी खाई में गिरी HRTC बस, उड़े परखच्चे- ब्रेक अटकने से लुढ़की, सवारियां...

पुलिस कर रही मामले की जांच 

उधर, छात्रों ने आरोप लगाया है कि युवक को प्लेसमेंट के दौरान वादे के मुताबिक वेतन नहीं दिया गया और यूनिवर्सिटी ने 100 प्रतिशत प्लेसमेंट का दावा भी पूरा नहीं किया। पुलिस के अनुसार, मामले में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है और विश्वविद्यालय प्रशासन से पूछताछ जारी है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख