#अपराध

April 24, 2025

हिमाचल : शादी के 5 माह बाद ही चल बसी नेहा, परिजनों जाम किया एनएच; जानें क्यों

मायका पक्ष ने आरोपी की बहनों की भी मांगी गिरफ्तारी

शेयर करें:

Solan Nalagarh

नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के नालागढ़ में एक नवविवाहिता ने शादी के मात्र पांच माह बाद ही जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। नवविवाहिता की मौत के बाद उसके मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर संगीन आरोप जड़े हैं। मायका पक्ष ने आरोपी की बहनों की भी गिरफ्तारी की मांग उठाई है। जिसको लेकर आज उन्होंने सोलन जिला में पिंजौर नालागढ़ नेशनल हाइर्व को जाम कर दिया।

पांच माह पहले हुई थी शादी

दरअसल पंजाब के झिंझरी गांव की 22 वर्षीय नेहा की शादी नालागढ़ के रामुपरा गुजरां के संजीव कुमार से पिछले साल 6 नवंबर 2024 को हुई थी। संजीव कुमार फौजी है। आरोप है कि शादी के बाद पति, सास ससुर और ननदें नेहा को दहेज के लिए प्रताड़ित करती थीं। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर नेहा ने 19 अप्रैल को जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया गया। जहां बीते रोज बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेशर्म टीचर की करतूत, छात्रा से स्कूल में की छेड़छाड़- फोन पर भेजे गंदे मैसेज

पति सास ससुर सहित चार अरेस्ट

इस मामले में पुलिस ने पहले ही पति के अलावा सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अब मृतक नेहा के परिजन नेता के पति की बहनों की गिरफ्तारी की भी मांग पर अड़े हुए हैं। आज गुरुवार को मायका पक्ष से भारी संख्या में लोग सोलन के पिंजौर नालागढ़ एनएच पर पहुंचे और हाइवे को जाम कर दिया। इस दौरान वह एक ही मांग कर रहे थे कि नेहा की ननदों को भी गिरफ्तार किया जाए।

 

यह भी पढ़ें : पहलगाम घटना के बीच पाकिस्तानी रेंजर्स ने पंजाब बॉर्डर पर पकड़ा BSF जवान

क्या हैं परिजनों के आरोप

परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले नेहा को प्रताड़ित करने लगे थे। जिसमें उसकी ननदें भी शामिल थीं। नेहा को यह लोग रसोई मंे बंद कर देते थे। नेहा के भाई ने बताया कि 16 जनवरी को घोलोवाल पंचायत प्रधान की अध्यक्ष में बैठक भी हुई थी। जिसमें नेहा के भाई ने कहा था कि अगर मेरी बहन को प्रताड़ित करना है तो वह उसे वापस अपने घर ले जाएगा। लेकिन ससुराल वालों ने आगे से ऐसा कुछ ना करने का वादा किया था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 5 माह पहले डोली में आई नवविवाहिता की उठी अर्थी, फौजी परिवार पर लगे संगीन आरोप 

तबीयत बिगड़ने पर भी नहीं दी जानकारी

परिजनों का आरोप है कि जब नेहा ने 19 अप्रैल को जहरीला पदार्थ खा लिया तो ससुराल वालों ने इसकी सूचना भी उन्हें नहीं दी। उन्हंे कहीं और से इसकी जानकारी मिली और वह मौके पर पहुंचे तो नेहा को बेहोश पाया। जिसके बाद वह उसे पहले रोपड़ ले गए और वहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। पांच दिन पीजीआई में जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद नेहा की मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें : पहलगाम घटना पर हिमाचल में जबरदस्त प्रदर्शन, कांग्रेस ने स्थगित की रैली- बाजार बंद, लोगों में रोष

 

इस मामले में पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर पति, सास और ससुर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। लेकिन आज मृतका के परिजन आरोपी की बहनों की गिरफ्तारी की भी मांग पर अड़े रहे। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख