राजनीति

#अपराध

April 23, 2025

हिमाचल: 5 माह पहले डोली में आई नवविवाहिता की उठी अर्थी, फौजी परिवार पर लगे संगीन आरोप 

चार आरोपी पुलिस के शिकंजे में, 2 फरार 

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Neha solan News

सोलन। शादी के बाद लड़की डोली में पिता के घर से निकलती है। पंजाब की 22 वर्षीय नेहा झींझरी भी डोली में सोलन के नालागढ़ आई थी। लेकिन 5 महीने बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अब नेहा के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 अन्य फरार हैं। फिलहाल पुलिस को नेहा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

जहर देने का आरोप

नेहा पंजाब के आनंदपुर साहिब की रहने वाली थीं। उसकी शादी नालागढ़ के एक फौजी जवान से हुई थी। नेहा के परिजनों का दावा है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी को जहर खिला दिया। उन्होंने उसे समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया और घर पर ही उसकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें : शिमला पुलिस की बेदर्दी: IGMC से डिस्चार्ज करवाकर बेसहारा छोड़ दिया दृष्टिबाधित

पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया

परिजनों ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि इसी कारण उन्हें मजबूरन नालागढ़ पुलिस थाने में धरना-प्रदर्शन करना पड़ा, तब जाकर पुलिस ने केस दर्ज किया। परिजनों ने सभी आरोपियों को अरेस्ट करने की मांग की है। 

 

यह भी पढ़ें : 24 घंटे में श्रीनगर के होटलों की 10 हजार बुकिंग कैंसल, हिमाचल की तरफ डायवर्ट हुआ ट्रैफिक


पुलिस का कहना है कि इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 2 अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने केस दर्ज करने में आनाकानी करने के परिजनों के आरोप को गलत बताया है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : दो बाइकों की आमने-सामने हो गई भिड़ंत, एक युवक की थम गई सांसें; दूसरा घायल

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

नेहा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी आई नहीं है। इसी से यह पता चलेगा कि उसे जहर देने का परिजनों का आरोप कितना सही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के नतीजों और मौके पर मिले बाकी सबूतों के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। इस घटना के बाद लोगों ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख