#अपराध

October 11, 2025

हिमाचल: पहले साथ बैठ पी शराब, फिर एक साथी ने रॉड से पीट-पीट कर दूसरे की छीन ली सांसें

शराब के नशे में मामूली कहासुनी के बाद हुई बड़ी वारदात

शेयर करें:

Sirmaur Crime News

नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां दो साथियों के बीच हुई कहासुनी ने एक परिवार की खुशियां ही छीन ली हैं। एक साथी ने दूसरे साथी की बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसे कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया। लेकिन बड़ी बात यह है कि इस हत्या के पीछे का कारण भी शराब ही बनी है। 

साथ बैठ की शराब, फिर कर दी हत्या

बताया जा रहा है कि दो दोस्तों ने पहले एक साथ बैठ कर शराब पी। शराब का नशा चढ़ा तो दोनों में किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। यह बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि मारपीट तक पहुंच गई। जिसके चलते एक साथी ने वहीं पर पड़ी लोहे की रॉड को उठा कर दूसरे के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में बीते रोज शुक्रवार देर शाम का है।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू की पत्नी MLA कमलेश की बढ़ेंगी मुश्किलें, देहरा उपचुनाव में पैसा बांटने पर दायर की याचिका

लोहे की रॉड से पीट पीट की हत्या

बताया जा रहा है कि शहर की हिमुडा कॉलोनी में दो मजदूरों के बीच हुआ विवाद इस कदर बढ़ा कि एक मजदूर ने अपने ही साथी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने एक बार फिर उस चिंताजनक सच को उजागर किया है कि प्रदेश में अधिकांश हत्याओं के पीछे शराब एक बड़ा कारण बनकर सामने आ रही है। नशे की हालत में होने वाले झगड़े अक्सर जानलेवा बन रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल BJP में CM पद पर मचा घमासान: नेताओं के बाद अब पदाधिकारियों-समर्थकों में छिड़ी जं*ग

शराब के नशे में शुरू हुई बहस बनी जानलेवा

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राम रच्छा (42) निवासी दहाउर तहसील पटरेना जिला कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह अपने साथी रघुबीर, निवासी बुडनपुर माजरी मौलिजागरा (पंचकूला) के साथ हिमुडा कॉलोनी स्थित एक निर्माणाधीन भवन में काम कर रहा था। शुक्रवार शाम दोनों ने साथ में शराब पी। इसी दौरान किसी मामूली बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बहस धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई और अचानक रघुबीर ने पास में पड़ी लोहे की रॉड उठाई और राम रच्छा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से राम रच्छा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू से रजनी पाटिल ने बंद कमरे में की चर्चा, संगठन में बड़े बदलाव के संकेत

घटना के बाद आरोपी फरार

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लिया और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया। डीएसपी पांवटा साहिब ने बताया कि आरोपी रघुबीर को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद कर ली गई है। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : स्व. वीरभद्र प्रतिमा अनावरण में शामिल होंगी सोनिया गांधी, भीड़ जुटाने को बैठकें कर रहे विक्रमादित्य

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में जांच तेज कर दी गई है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि नशे पर नियंत्रण और मजदूर वर्ग में जागरूकता अभियान चलाना बेहद जरूरी हो गया है ताकि ऐसे मामलों पर अंकुश लगाया जा सके।

नशे के कारण बढ़ रहे झगड़े

पुलिस के आंकड़ों और हालिया मामलों पर नजर डालें तो यह कोई पहली घटना नहीं है। प्रदेश में पिछले कुछ महीनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैंए जिनमें शराब पीने के बाद विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। नशे की हालत में लोग आपा खो देते हैं और छोटी.छोटी बहसें भी हिंसक रूप ले लेती हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख