#अपराध

February 16, 2025

हिमाचल: पति पत्नी ने शख्स पर कर दी लात-मुक्कों की बरसात, प्राण ही छीन लिए

हिमाचल पति पत्नी ने ताऊ पर कर दी लात मुक्कों की बरसात, प्राण ही छीन लिए

शेयर करें:

Nahan Crime News

नाहन। हिमाचल प्रदेश में बढ़ते क्राइम के बीच एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यह खबर हिमाचल के सिरमौर जिला के पांवटा साहिब से है। यहां एक पति पत्नी ने एक शख्स को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर हत्या की को भी शामिल कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

मामूली बहसबाजी के बाद की थी मारपीट

मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब पुलिस थाना के तहत 23 जनवरी 2025 को एक पति पत्नी ने मामूली कहासुनी के बाद एक शख्स की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पिटाई से शख्स बुरी तरह से घायल हो गया। घायल का पिछले 23 दिन से अस्पताल में उपचार चल रहा था, लेकिन बीते रोज 15 फरवरी को उपचार के दौरान उसने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस को देख कार से बाहर फेंका पैकेट, चिट्टे-चरस समेत 3 हुए अरेस्ट

भाई के बेटे और बहू ने लात मुक्कों से पीटा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 जनवरी 2025 को कलावती पत्नी भूरा राम निवासी गांव खारा डाकघर जामनीवाला, तहसील पावंटा साहिब जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 22 जनवरी को जब वह अपनी पशुशाला में मौजूद थी। तभी वहां उसके जेठ का लड़का सोमचंद और उसकी पत्नी नेहा आई और उसके साथ बहसबाजी करने लगे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : किराए के मकान में रहता था बुजुर्ग, दुकान में पड़ा मिला- थम चुकी थी सांसे

पहले पत्नी से की थी बहसबाजी

कुछ देर बार कलावती का पति भूरा राम भी वहां पहुंच गया और सोमचंद और उसकी पत्नी नेहा ने उसके पति पर लात मुक्कों से हमला कर मारपीट की। इससे मेरा पति भूरा राम घायल हो गया। घायल भूरा राम को पहले सिविल अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल करवाने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पांवटा साहिब से नाहन रेफर कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल का जवान ड्यूटी पर हुआ शहीद, पत्नी की गोद में है डेढ़ साल का बेटा

चंडीगढ़ में करवाया उपचार

कलावती ने बताया कि नाहन में भी पति की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया था। कलावती की शिकायत पर पुलिस ने पति पत्नी के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी थी। लेकिन इस मामले में उस समय नया मोड आ गया जब अचानक भूरा राम की तबीयत बिगड़ गई और मारपीट में लगी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। अब पुलिस ने इस मामले में हत्या के आरोप में बीएनएस की धारा 103 को भी शामिल कर लिया है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : तेज रफ्तार स्कूटी की टिप्पर से टक्कर, दो थे सवार- एक भी नहीं बच पाया

पति पत्नी गिरफ्तार

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा साहिब मानेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी 34 वर्षीय सोमचंद और उसकी पत्नी 28 वर्षीय नेहा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में तफ्तीश जारी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख