#अपराध
February 9, 2025
हिमाचल: परिवार पर बरसाए डंडे, बच्चों को भी नहीं बख्शा, पांच पहुंचे अस्पताल
पड़ोसी घर के लोगों ने पूरे परिवार को पहुंचाया अस्पताल
शेयर करें:

नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में एक परिवार उस समय लहूलुहान हो गया, जब अचानक उसके पड़ोस में रहने वाले एक परिवार ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में पति पत्नी सहित उनके बच्चे भी बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई है।
दरअसल सिरमौर जिला के पांवटा साहिब के परदुनी गांव में एक परिवार ने दूसरे परिवार पर डंडो और हथियारों से हमला कर दिया। यह हमला जमीनी विवाद के चलते हुआ बताया जा रहा है। लेकिन इस हमले में परिवार के पांच सदस्य बुरी तरह से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है और लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : अब वर्दी में स्कूल आएंगे सरकारी टीचर्स, ये रहेगा ड्रेस कोड
इस मारपीट में घायल हुई महिला निर्मला देवी ने बताया कि वह अपने घर में घास काट रही थी। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले परिवार के लोग उनके घर डंडे और हथियार लेकर आ गए और मुझसे मारपीट करने लगे। मेरी चिल्लाने की आवाज सुनकर मेरे पति दुपेश जब मुझे बचाने के लिए बाहर आए तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया।
इस दौरान आरोपियों ने बच्चों को भी नहीं बख्शा और बच्चों के साथ भी जमकर मारपीट की। इस मारपीट में पूरा परिवार बुरी तरह से घायल हुआ है। जिन्हें अन्य पड़ोस के लोगों ने सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए।
पुलिस को दिए बयान में पड़ोस में रहने वाली महिला ने बताया कि आरोपी गलत नीयत से घर में घुसे थे। उनका इरादा बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने का था। महिला ने बताया कि आरोपी किसी अन्य घर में भी इसी तरह से घुस कर किसी दूसरे परिवार को भी हानी पहुंचा सकते हैं। महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है।
यह भी पढ़ें : क्यों खर्च नहीं हुआ सरकारी पैसा? CM सुक्खू ने मांगी रिपोर्ट- यहां जानें पूरा मामला
वहीं मामले में डीएसपी मानवेंद्र ने बताया कि परिवार पर हमले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर गई है। पुलिस ने माजरा थाना में केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घायलों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए हैं जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।